Tuesday, 29 May 2018

कैराना, भंडारा-गोंदिया और नागालैंड के 123 बूथों पर मतदान आज


READ MORE

यूपी के कैराना, महाराष्ट्र के भंडारा गोंदिया और नागालैंड की 1 लोकसभा सीट पर बुधवार को फिर से मतदान कराए जाएंगे. इन तीनों सीटों पर 28 मई को उप चुनाव कराए गए थे. हालांकि तीनों सीटों के कुछ बूथों पर ही मतदान कराए जाएंगे. चुनाव आयोग की ओर से फैसला लिया गया है कि कैराना की 73, भंडारा-गोंदिया की 49 और नागालैंड के 1 बूथ पर फिर से मतदान कराया जाएगा. तीनों सीटों की 123 बूथों पर मतदान होंगे.राजनीतिक दलों की ओर से शिकायत की गई थी कि 28 मई को कराए गए मतदान में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों में गड़बड़ी रही. ऐसे में आयोग ने फैसला किया कि जिन बूथों पर शिकायत है, वहां पुनर्मतदान कराए जाएंगे. कैराना और भंडारा-गोंदिया में जहां सुबह 7 बजे शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी वहीं नागालैंड में यह वोटिंग सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही होगी.


कैराना में पुनर्मतदान के लिये आयोग की तरफ से 500 अतिरिक्त वीवीपेट मशीनें उपलब्ध करायी गयी हैं. साथ ही इनमें किसी भी तरह की संभावित गड़बड़ी को जल्दी से जल्दी दुरुस्त करने के लिये आयोग द्वारा 20 अतिरिक्त इंजीनियर भी तैनात किये जायेंगे.

No comments:

Post a Comment