Monday, 28 May 2018

कैदी ने FB लाइव कर कैप्टन अमरिंदर सिंह को दी धमकी, कहा- 'तुम्हारी उलटी गिनती शुरू'


READ MORE

पंजाब की फरीदकोट सेंट्रल जेल में हत्या के आरोप में कैद एक आरोपी ने फेसबुक लाइव में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को धमकी दी है. पुलिस ने बताया कि गोबिंद सिंह नाम के कैदी ने लाइव वीडियो के लिए किसी दूसरे कैदी के मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था. गोबिंद ने धमकी देते हुए कहा, “तुम्हारी उलटी गिनती शुरू हो गई है और अकाल पुरख (ईश्वर) ने इसकी जिम्मेदारी मुझे दी है.”बता दे कि अमरिंदर सिंह ने अपनी भटिंडा रैली में जनता को संबोधित करते हुए कहा था कि वो विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब को नशामुक्त कर देंगे. वीडियो में कैदी गोबिंद ने मुख्यमंत्री को उनके इसी बयान के लिए धमकाते हुए कहा, “आपको दरबार साहिब में जाकर अपने झूठे वादे के लिए माफी मांगनी चाहिए. पंजाब में ड्रग और नशे का गोरखधंधा तेजी से फैल रहा है और पंजाब में ड्रग आसानी से कहीं भी मिल जाती है. मेरे भाई-बहन इस नशाखोरी का शिकार हो रहे हैं.”


गोबिंद ने वीडियो में यह भी कहा कि उसके पास सीएम या डीजीपी का नंबर नहीं है इसीलिए उसे अपना संदेश देने के लिए फेसबुक का सहारा लेना पड़ रहा है वरना वह सीधा सीएम को फोन कर लेता. वीडियो में गोबिंद ने जेल में खराब पानी सप्लाई का भी मुद्दा उठाया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.


फरीदकोट पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्होंने वो सैमसंग मोबाइल फोन बरामद कर लिया है, जिससे ये वीडियो अपलोड किया गया था. साथ ही गोबिंद और दूसरे कैदी जिसका मोबाइल इस्तेमाल किया गया,  दोनों के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कर दी गई है.(भाषा इनपुट के साथ) 


ये भी पढ़ें:


जेल की सजा काट चुके बंदियों को मिलेगा अब बैंक लोन


तिहाड़ जेल में हिंदू कैदी रख रहे हैं रोज़ा


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/lets-football-fc-goa-delhi-dynamos-fc-isl-2-indian-super-league-super-game-414330.html

No comments:

Post a Comment