Monday, 28 May 2018

उज्ज्वला योजना के लाभार्थी से पीएम मोदी ने पूछा, मैं तमिलनाडु आऊं तो क्या इडली-डोसा मिलेगा


READ MORE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उज्ज्वला योजनाके लाभार्थियों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने एक लाभार्थी से बातचीत करने के दौरान कहा कि क्या उन्हें इडली डोसा मिल जाएगा? दरअसल, प्रधानमंत्री ने एक लाभार्थी से पूछा कि , ‘ गैस का कैसा फायदा है?’ जिसके जवाब में लाभार्थी ने कहा, ‘पहले हम लोग लकड़ी पर बनाते थे, अब गैस पर आसानी होती है’. इसके बाद पीएम ने पूछा कि ‘क्या पहले इडली डोसा बन जाता था?’ तो लाभार्थी ने कहा, ‘नहीं सर, पहले दिक्कत होती थी, अब सब आसान हो गया है.’ इसके बाद पीएम ने पूछा कि ‘जब मैं तमिलनाडु आउंगा तो क्या मुझे इडली डोसा खाने को मिलेगा?’ जिसके जवाब में लाभार्थी ने कहा, ‘जरूर मिलेगा.’इससे पहले पीएम मोदी ने सोमवार को ओडिशा की एक गृहिणी से कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी पाने में आ रही किसी समस्या के बारे में वह सीधे उनसे बात करें. वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए ओडिशा के आदिवासी जिले मयूरभंज में उज्ज्वला योजना की महिला लाभार्थियों से बात कर रहे थे.


प्रधानमंत्री के वार्तालाप के दौरान संवाददाता भी वहां मौजूद थे. प्रधानमंत्री ने सुचष्मिता कबाता से जानना चाहा कि क्या वह नियमित तौर पर एलपीजी प्राप्त कर रही हैं या सब्सिडी हासिल करने में उन्हें कोई समस्या आ रही है? मोदी ने उनसे कहा कि एलपीजी हासिल करने के लिए किसी बिचौलिये पर निर्भर नहीं करें और योजना के बारे में किसी भी समस्या के लिए सीधे उन्हें लिखें.




ओडिशा में योजना के तहत 25 लाख लाभार्थियों में शामिल सुचष्मिता को इस वर्ष दो मई को एलपीजी कनेक्शन मिला है. उसने मोदी से कहा , ‘पहले मैं लकड़ी जलाकर खाना बनाती थी जिसमें काफी समय लगता था. एलपीजी कनेक्शन मिलने के बाद मैं एक घंटे के अंदर खाना पका लेती हूं और बच्चों के साथ समय गुजारती हूं.’


सुचष्मिता ने कहा , ‘बारिश के मौसम में मैं बच्चों के लिए खाना नहीं बना पाती थी.’पीएमओ ने अपने ट्विटर पर सुचष्मिता कबाता और योजना से किस तरह उसकी जिंदगी में बदलाव आए , उसके बारे में जिक्र किया है.


ये भी पढ़ें: दुर्ग जिले में प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना में अब लोगों की रुचि नहीं!


Article source: https://hindi.news18.com/photogallery/entertainment/bollywood-black-panther-is-doing-great-on-box-office-it-made-a-bigger-opening-than-aiyaary-1275419.html

No comments:

Post a Comment