READ MORE
शीना बोरा हत्याकांड में मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की पूर्व निजी सचिव काजल शर्मा ने अदालत में बयान दिया है. गुरुवार को मुंबई की एक विशेष सीबीआई अदालत को काजल ने बताया कि उन्हें साजिश की कोई जानकारी नहीं थी. इस मामले में अभियोजन पक्ष की गवाह काजल से गुरुवार को दूसरे दिन इंद्राणी के पति और इस मामले में सह आरोपी पीटर मुखर्जी के वकील श्रीकांत शिवडे ने बहस की.काजल ने सीबीआई से कहा था कि इंद्राणी ने उसे एक इस्तीफे , शीना बोरा की छुट्टी रद्द करने के मांग वाले पत्र तथा नियोजक के साथ लाइसेंस समझौते पर शीना के फर्जी हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया था. माना जा रहा है कि यह घटनाएं शीना की मौत के बाद हुई थीं. काजल ने गुरुवार को विशेष न्यायाधीश जे सी जगदाले को बताया कि उन्होंने आरोपी श्यामवर राय का स्काइप एकाउंट बनाने , शीना का फर्जी त्यागपत्र बनाने तथा इस पर मृतक के फर्जी दस्तखत करने के ‘‘ बॉस ’’ इंद्राणी के ‘‘आधिकारिक आदेशों’’ का पालन किया.
आरोपी राय इस मामले में बाद में सरकारी गवाह बन गया था. काजल ने कहा , ‘‘जब तक पुलिस ने हत्या का खुलासा नहीं किया , मैं हकीकत से अंजान थी. मैंने इंद्राणी के साथ इस भरोसे में काम किया कि वह मेरी बॉस हैं जो मुझे कभी गलत निर्देश नहीं दे सकतीं. इसलिए , मैंने सही या गलत के बारे में सोचे बिना उनके सभी निर्देशों को आंख बंद कर के माना. ” गौरतलब है कि शीना की अप्रैल 2012 में कथित रूप से इंद्राणी द्वारा हत्या कर दी गई थी.
ये भी पढ़ें: CBI कोर्ट से बोली इंद्राणी मुखर्जी- जेल में मुझे मारने की कोशिश की गई
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/mujd4s5K_xo/story01.htm
No comments:
Post a Comment