Wednesday, 30 May 2018

Moto G5S Plus को मिला एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट


READ MORE

Moto G5S Plus स्मार्टफोन यूज़र के लिए खुशखबरी है। Moto G5S Plus में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट जारी कर दिया गया है। यानी, सभी यूज़र अपने Moto G5S Plus में दिए गए लेटेस्ट एंड्रॉयड अपडेट को अपना सकते हैं। इस अपग्रेड के साथ Moto G5S Plus में मल्टीटास्किंग फीचर, नोटिफिकेशन कंट्रोल, इंप्रूव्ड डेटा सेवर, बैटरी फीचर, नए पावर मेन्यू यूआई, नए सेटिंग मेन्यू और ब्लूटूथ इंप्रूवमेंट का लाभ उठा सकते हैं।

जैसा कि हमने पहले बताया, Moto G5S Plus में लेटेस्ट मई का सिक्यॉरिटी पैच दिया गया है। हम सुझाव देंगे कि आप अपडेट को जल्द से जल्द इंस्टाल कर लें। यह एक ओटीए अपडेट है, जिसकी उपलब्धता आप सेटिंग – एबाउट फोन – सिस्टम अपडेट्स में जाकर ले सकते हैं। नया रोलआउट संभव है कि अभी आप तक न आया हो, क्योंकि इसका रोलआउट अभी शुरू ही किया गया है। इसके जल्द से जल्द आप तक पहुंचने की उम्मीद है। साथ ही अपडेट लेने से पहले फोन का डेटा सेव कर लें। डेटा कनेक्शन स्ट्रॉन्ग रखें। साथ ही बैटरी 50 फीसदी के करीब चार्ज हो, तभी इंस्टालेशन की प्रक्रिया शुरू करें।



Moto G5S Plus की बात करें तो हैंडसेट पिछले साल अगस्त में 15,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। 4 जून को मोटो जी6 भी लॉन्च होने जा रहा है। Moto G5S Plus की कीमत में 1,000 रुपये कटौती की गई थी। इसे अमेज़न, मोटो हब स्टोर से खरीदा जा सकता है। ध्यान रहे, Moto G5S Plus एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा के साथ आया था। अब Moto G5S Plus में यूज़र एंड्रॉयड 8.1 ओरियो का लाभ उठा सकते हैं।


No comments:

Post a Comment