READ MORE
ओड़िशा के चांदीपुर में प्रूफ एंड एक्सपेरीमेंट एस्टैब्लिशमेंट से सोमवार को पिनाक रॉकेट के एडवांस वर्जन का सफल परीक्षण किया गया.गाइडलाइन सिस्टम वाले इस रॉकेट (गाइडेड) की मारक क्षमता बढ़ायी गयी है. रक्षा सूत्रों ने कहा , ‘‘ दो दौर के परीक्षण किये गये हैं . कुछ और परीक्षण किये जाने की योजना है. ’’सूत्रों के अनुसार पहले के पिनाक में गाइडलाइन सिस्टम नहीं थी , उसे अब एडवांस कर गाइडेड सिस्टम से लैस किया गया है. इस सिलसिले में हैदराबाद रिसर्च सेंटर इमारत (आरसीआई) ने नौवहन , दिशानिर्देशन एवं नियंत्रण किट विकसित किया था. आरसीआई रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अंतर्गत आता है.
ये भी पढ़ें: VIDEO- जानें कैसे काम करेगा भारत का बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम
डीआरडीओ के सूत्र के अनुसार इस बदलाव से पिनाक की मारक क्षमता और सटीकता बढ़ गयी है. पहले उसकी मारक क्षमता 40 किलोमीटर थी जो अब 70 किलोमीटर हो गयी है. सूत्र ने कहा , ‘‘ चांदीपुर के रक्षा क्षेत्र में रडार , इलेक्ट्रो ऑप्टिकल सिस्टम , टेलीमेट्री सिस्टम ने रॉकेट की उसके पूरे मार्ग में निगरानी की. गाइडेड वर्जन पिनाक मार्क – .. है जो पिनाक मार्क – . से विकसित हुआ है. ’’ये भी पढ़ें: ध्वनि की गति से सात गुना तेज़ चलेगा ब्रह्मोस मिसाइल, भारत विकसित कर रहा तक़नीक
सूत्र ने कहा कि गाइडेड पिनाक की सफलता इस सुविधा से बिना लैस प्रणालियों को बिल्कुल सटीकता वाले हथियारों में बदलने में देश की तकनीकी ताकत को दिखाती है. पिनाक को पुणे के आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट , आरसीआई और हैदराबाद के डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट लैबोरेटरी ने मिलकर तैयार किया है.
ये भी पढ़ें: 5 मुल्क जिनकी मिसाइल रेंज में पूरी दुनिया
Article source: http://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/two-storey-building-collapse-in-kanpur-four-people-trapped-866492.html
No comments:
Post a Comment