READ MORE
भारत के टेस्ट विकेटकीपर रिद्धिमान साहा का अंगूठे में चोट लगने के कारण 14 जून से बेंगलुरू में अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट में खेलना संदिग्ध है.साहा के दायें हाथ के अंगूठे में सनराइज़र्स हैदराबाद के लिए 25 मई को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल क्वालीफायर दो में खेलते हुए चोट लग गयी थी.
बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, “चोट प्रबंधन में भविष्य की योजना को निश्चित करने के लिए एक विशेषज्ञ साहा की चोट को देखेगा और बीसीसीआई चिकित्सीय टीम उनकी प्रगति पर नज़र रखेगी.”
साहा अगर पूरी तरफ फिट नहीं होते हैं तो पार्थिव पटेल या दिनेश कार्तिक अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में उनकी जगह ले सकते हैं.
No comments:
Post a Comment