READ MORE
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार करने के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि मुखर्जी को संघ को यह बताना चाहिए कि उसकी विचारधारा में क्या गलत है.चिदंबरम ने कहा, मुखर्जी ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया और ऐसे में इस पर बहस करने का कोई मतलब नहीं बनता कि उन्होंने निमंत्रण क्यों स्वीकार किया. इससे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप वहां जाएं और आरएसएस को यह बताएं कि उनकी विचारधारा में क्या गलत है.
उधर, पार्टी प्रवक्ता आरपीएन सिंह ने इस मामले पर कोई टिप्पणी से इंकार कर दिया.
मुखर्जी के आरएसएस का निमंत्रण स्वीकार किए जाने को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री सीके जाफर शरीफ और कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं ने सवाल खड़े किए हैं.गौरतलब है कि आरएसएस ने मुखर्जी को सात जून को होने वाले अपने ‘संघ शिक्षा वर्ग-तृतीय वर्ष समापन समारोह’ के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है. मुखर्जी ने इस न्योते को स्वीकार कर लिया है.
बता दें कि केरल विधानसभा के नेता विपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश चेन्नीथाला ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आरएसएस के कार्यक्रम में जाने को लेकर हैरानी जताई है. उन्होंने इस संबंध में मुखर्जी को खत लिखा है और कहा कि इस फैसले से धर्मनिरपेक्ष लोगों को कठोर झटका लगा है. उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति को नागपुर में जून के पहले सप्ताह में होने वाले इस कार्यक्रम में न जाने की सलाह दी है
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/bSFM8MRYFuQ/story01.htm
No comments:
Post a Comment