Wednesday, 30 May 2018

माधुरी दीक्षित और उनके पति में क्यूं होता है झगड़ा ?


READ MORE

बालीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित हाल ही अपनी मराठी फिल्म ‘बकेट लिस्ट’ के प्रमोशन के दौरान मीडिया से मिली और इस दौरान मीडिया से खास बातचीत में माधुरी ने अपनी शादीशुदा जिंदगी और बच्चों से जुड़े कई खुलासे किए. माधुरी दीक्षित ने बताया, ‘फिल्म इंडस्ट्री में उनके दोनों बेटों के कोई दोस्त नहीं हैं. आज के जनरेशन के बच्चों से मेरे दोनों बेटे बड़े हैं और पहले के जनरेशन वाले बच्चे बड़े हैं. शाहरुख खान और आमिर के बच्चे भी मेरे बच्चों से बड़े हैं. जब मैं बच्चों से पार्टी में चलने के लिए कहती हूं तो वह मना कर देते हैं.’वहीं माधुरी दीक्षित अपनी लव लाइफ का जिक्र करते हुए बताती हैं कि उनके और पति राम के साथ आज भी रोमांस और उनके रिश्ते में ताज़गी बरकरार है. हम दोनों प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को भी उतनी ही इंपॉर्टेंस देते हैं. एक दूसरे के साथ और बच्चों के साथ वक्त बिताते हैं. पिछले दिनों हमारा पूरा परिवार एक सर्फिंग कैंप में सर्फिंग सीख रहा था. इस तरह कीं ट्रिप रिश्तों में ताजगी बने रहने के लिए जरूरी है.


हालांकि अब राम मुंबई में हैं यहां मैं उनका खास खयाल रखती हूं. क्योंकि हम आपस में एक-दूसरे की जरूरतों का भी ध्यान रखते हैं. माधुरी बताती हैं, जब मैं लंदन में थी तो राम मेरा बहुत ध्यान रखते थे. माधुरी बताती हैं कि ऐसा बिल्कुल नहीं है कि हम पति-पत्नी के बीच बहस नहीं होती बहस भी होती है. लेकिन हम उस बात को आगे नहीं खींचते. अगले दिन की नयी शुरुआत साथ कल की बीती बात भूल जाते हैं. यही हमारा रिलेशनशिप मंत्र है.


राम जब मुझसे अपनी प्रोफेशनल बातें डिस्कस करते हैं तो मैं उनकी बातों को सीरियसली सुनती हूं और जब वह मुझे भी कुछ सजेस्ट करते है तो मैं भी उनकी बात मानती हूं. क्योंकि राम की सलाह हमेशा कारगर रहती है हालांकि राम की हर बात नहीं मानती लेकिन काफी हद तक उनकी बाते मानती हूं.आपको बता दें कि हाल ही में माधुरी दीक्षित की मराठी फिल्म बकेट लिस्ट रिलीज हुई है और जल्द ही माधुरी हिंदी फिल्म कलंक में संजय दत्त ,आलिया भट्ट ,वरुण धवन और सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आएंगी.


यह भी पढ़ें :


‘वीरे दि वेडिंग’ के बाद ON SCREEN मां बनने वाली हैं तैमूर की मम्मी !


 

No comments:

Post a Comment