Tuesday, 29 May 2018

एक्सीडेंट में सड़क किनारे रॉड सिर में घुसा, डॉक्टरों ने मौत के मुंह से निकाला


READ MORE

कोलकाता में एक युवक के सिर में सड़के हादसे के दौरान लोह की रॉड आर पार हो गई. इसी हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया. इसके बाद जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं था. मिली जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय मोहम्मद तारिक एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया. इस दौरान उसके सिर से लोहे की रॉड आर पार हो गई. उसके साथ हुई एक्सीडेंट की यह घटना 28 अप्रैल की है. तारिक उस वक्त अपने दोस्तों के साथ कार में था. दुर्घटना के बाद सड़क पर पड़ा एक रॉड उसके सिर में घुस गया.इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से रॉड को काटा गया फिर भी करीब 3.5 फीट रॉड तारिक के सिर में फंसा रह गया. अस्पताल पहुंचने पर इमरजेंसी में डॉक्टरों की टीम ने तुरंत तारिक का इलाज शुरू कर दिया. तारिक को पहले सांस लेने के लिए ट्यूब डालनी थी लेकिन इस के लिए सि्र को पीछे झुकाना होता जो संभव नहीं दिख रहा था. किसी तरह यह काम किया गया. खून भी रोकना जरूरी था.


अपोलो ग्लेनीगल्स के न्यूरो  सर्जन डॉक्टर बिनोद कुमार सिंघानिया ने NEWS18 इंडिया वेब से कहा, “हमें सीटी स्कैन करना था, लेकिन यह बहुत कठिन था. रॉड बड़ा था, स्कैन में देख नहीं सके लेकिन सोचा रॉड तो निकालना ही पड़ेगी. इसके बाद एनेस्थीशिया दिया गया और एंडोस्कोपी का सहारा लिया. ”


सर्जरी में रॉड को फॉलो किया गया. जहां ब्लीडिंग प्वाइंट थे उन्हें रोका गया. ब्लड वेसल्स जहां डैमेज थे उन्हें रोकने के लिए  रखे गए. सर्जरी कर जख्म बंद किए गए. स्टेप बाय स्टेप पेशेंट को सामान्य इलाज तक लाया गया. अब तारिक रिशतेदारों को पहचान रहा है, सुन भी रहा है लेकिन शरीर का दायां हिस्सा कुछ डैमेज हुआ है . फिलहाल उसकी पूरी आवाज वापस नहीं आई है.डॉक्टरों का मानना है कि जल्द ही वो पहले की तरह सामान्य हो जाएगा. तारिक के रिश्ते के भाई अजीजुल ने बताया के एक्सीडेंट के बाद जब उन्होंने अपने भाई को देखा तो उनके होश उड़ गए. लेकिन अस्पताल ने साथ दिया और डाक्टरों ने मेहनत की. अजीजुल ने कहा, “2 लाख 80 हजार पे किया है. हमने  रिक्वेस्ट की है कि हमारा केस कंसिडर करें. गरीब फॅमिली हैं, 12 लाख का बिल आया है.”


ये भी पढ़ें: नागपुर के पास ट्रेन का चक्‍का टूटा, ड्रइावर की समझदारी से बड़ा हादसा टला


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/3SNJNmJ1Gqk/story01.htm

No comments:

Post a Comment