READ MORE
दिल्ली के ओखला इलाके से 22 वर्षीय युवक को पुलिस ने लूट और हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बीयर के पैसो के लिए पीड़ित पर चाकू से कई बार वार करके उसकी हत्या कर दी.पुलिस ने बताया कि 26 मई को पीड़ित बुरी तरह से जख्मी हालत में ओखला के डोमेस्टिक कंटेनर डिपो के पास मिला. चाकू से कई हमलों की वजह से उसकी हालत काफी खराब थी. पीड़ित को तुरंत एम्स ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने बताया कि पीड़ित के शरीर पर 14 बार चाकू से हमले किए गए थे.
पुलिस ने फेसबुक के जरिए पीड़ित की पहचान अरविंद चौहान के नाम से की है. अरविंद चौहान नाम का ये शख्स बतौर डिजाइनर ओखला के एक प्रिटिंग प्रेस में काम करता था और उसका मोबाइल फोन उसके पास से गायब था.
जांच से पता चला कि आरोपी पंजाब का रहने वाला था और चार दिन पहले ही दिल्ली आया था. आरोपी को नशे की लत थी और उस रात उसे बीयर पीने की तलब हुई लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे. आरोपी ने ओखला इलाके में एक कसाई के पास से चाकू चुराया और डिपो के पास खड़ा होकर किसी शिकार के आने का इंतजार करने लगा. नशे में लड़खड़ाता अरविंद चौहान आरोपी के लिए सॉफ्ट टार्गेट था. लिहाजा आरोपी ने पहले चौहान से उनका मोबाइल छीनने की कोशिश की लेकिन बाद में उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया.चौहान ने भी आरोपी के साथ मार-पीट करने की कोशिश की और बाल खींचे जिससे आरोपी ने पीड़ित पर हमला बोल दिया और 14 बार चाकू से हमला करके उसकी हत्या कर दी.
ये भी पढ़ें:
गोरखपुर: बिजली की दुकान में आग, लाखों का माल जलकर खाक
स्कार्पियो बुककर रास्ते में ड्राइवर की हत्या, लूट ली गाड़ी
Article source: http://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/congress-mla-ajay-rai-was-at-nsa-in-varanasi-violence-up-888179.html
No comments:
Post a Comment