Thursday, 31 May 2018

पालघर उपचुनाव: ठाकरे ने कहा यह हार नहीं, जरूरत पड़ी तो जाएंगे कोर्ट


READ MORE

महाराष्ट्र उपचुनाव के नतीजों पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने  कहा कि केवल दो जगह छोड़ दें तो बाकी हर जगह बीजेपी की हार हुई है. पार्टी को 2014 में बहुमत मिला था लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि बीजेपी को सहयोगी पार्टियों की जरूरत नहीं है. पालघर में बीजेपी की जीत के बाद भी ठाकरे ने कहा कि बड़ी संख्या में बीजेपी को जनता ने नकार दिया है. ठाकरे ने उत्तर प्रदेश के लोगों की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्होंने योगी प्रशासन को चेता दिया है. पहले फूलपुर, गोरखपुर और कैराना में बीजेपी को हराया है. ठाकरे ने कहा योगी ने पालघर चुनाव प्रचार में शिवजी का अपमान किया था उसी का उन्हें फल मिला है. उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि इलेक्शन प्रक्रिया पर चुनाव आयोग का कोई नियंत्रण है या नहीं है.ठाकरे यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों को मिलकर इलेक्शन कमीशन पर केस करना चाहिए ताकि चुनाव का सिस्टम बदल सके. उन्होंने चुनाव आयोग पर भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. पालघर चुनाव में हारने के बाद भी ठाकरे ने हार मानने से इनकार किया है. उन्होंने कहा है कि पालघर चुनाव में अधिकारी कौन थे इसपर शक है. उन्होंने कहा कि अगर चुनाव अधिकारी सरकार के मेहमान बनेंगे तो लोकतंत्र पर भरोसा कैसे करें. उन्होंने हार मानने से इनकार किया है..


ANI के अनुसार, ठाकरे ने कहा कि, ‘अगर जरूरत पड़ी तो अदालत जाएंगे. लेकिन, जो भी मैंने अपने लोकतंत्र, चुनाव प्रक्रिया और खतरे के बारे में कहा है, वह बहुत गंभीर है.वहीं उद्धव के बयान पर एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा, उद्धव ठाकरे सही हैं, लेकिन उन पर कोई तब तक यकीन नहीं करेगा जब तक वो बीजेपी को सपोर्ट करते रहेंगे. उन्हें गठबंधन तोड़ना होगा और तब हर कोई उनकी बात पर यकीन करेगा,  जो वो कहेंगे.’


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/john-wright-calls-jagmohan-dalmiya-as-best-boss-he-has-worked-for-411301.html

No comments:

Post a Comment