Tuesday, 29 May 2018

VIDEO: स्टेज पर क्रिस गेल का धमाल, बोले...जुम्मा चुम्मा दे दे!


READ MORE

इंडियन प्रीमियर लीग में भले ही क्रिस गेल अपनी टीम किंग्स इलेवन पंजाब को प्लेऑफ में ना पहुंचा सके हों लेकिन उन्होंने टूर्नामेंट में शतक ठोक साबित कर दिया था कि वो अब भी चैंपियन बल्लेबाज हैं. वैसे क्रिस गेल मैदान के बाहर भी चैंपियन हैं और अपनी मस्तमौला अंदाज से वो सभी का दिल लूट लेते हैं.मुंबई में हुए CEAT अवॉर्डस में भी गेल ने मस्ती का डबल डोज दिया. गेल ने स्टेज पर डांस कर सभी को अपना मुरीद बना लिया. क्रिस गेल ने बॉलीवुड सॉन्ग जुम्मा-चुम्मा दे दे…गाने पर जमकर डांस किया. सोशल मीडिया पर गेल का ये वीडियो वायरल हो रहा है. खास बात ये है कि क्रिस गेल इस कार्यक्रम में सरदार बनकर पहुंचे. उन्होंने सफेद पगड़ी पहनी हुई थी.




क्रिस गेल ने शिखर धवन और रोहित शर्मा के साथ भी स्टेज पर मस्ती की. धवन ने स्टेज पर जट्ट जी सेलिब्रेशन किया. इसके बाद क्रिस गेल ने भी धवन का सेलिब्रेशन दोहराया.




भारतीय कप्तान विराट कोहली को साल 2017-18 के लिए साल का CEAT अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चुना गया और ये तीसरा मौका है जबकि उन्होंने ये पुरस्कार हासिल किया. कोहली को इससे पहले साल 2011-12 और 2013-14 में भी ये अवॉर्ड मिला था.


भारतीय महिला टीम की ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल विश्व कप में खेली गई नाबाद 171 रन की पारी को साल की बेजोड़ पारी, मयंक अग्रवाल को साल का सर्वश्रेष्ठ घरेलू खिलाड़ी और शुभमान गिल को सर्वश्रेष्ठ अंडर-19 खिलाड़ी चुना गया.

No comments:

Post a Comment