READ MORE
कांग्रेस ने बेंगलुरु शहर में राजराजेश्वरी नगर विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में 25,400 से ज्यादा वोटों के साथ जीत दर्ज की है. एच डी कुमारस्वामी की अगुवाई वाली कांग्रेस – जेडीएस गठबंधन सरकार के बाद यह पहला चुनाव है.गठबंधन के बाद भी कांग्रेस और जेडीएस ने इस सीट पर एक – दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा था. जेडीएस इस मुकाबले में तीसरे स्थान पर रही.
चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, कांग्रेस के एन मुनिरत्ना को 1,08,064 वोट मिले जबकि उनके सबसे नजदीकी प्रतिद्वंद्वी और भाजपा उम्मीदवार तुलसीमुनि राजू गौड़ा को 82,572 वोट मिले.
जेडीएस उम्मीदवार जी एच रामचंद्र को महज 60,360 वोट प्राप्त हुए. रामचंद्र चुनाव से कुछ दिन पहले ही भाजपा छोड़कर जेडीएस में शामिल हुए थे. इस सीट पर पहले भी कांग्रेस का ही कब्जा था.बीते 12 मई को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव हुए, लेकिन राजराजेश्वरी नगर सीट पर मतदान 28 मई तक के लिए उस वक्त टाल दिया गया था, जब वोटर आईडी विवाद पैदा हुआ था. चुनावी कदाचार के मामले भी सामने आए थे.
12 मई को होने वाले चुनाव से पहले राजराजेश्वरी नगर सीट के एक अपार्टमेंट से करीब 10,000 वोटर आईडी कार्ड जब्त किए गए थे. मुनिरत्ना वोटर आईडी कार्ड विवाद से जुड़े मामले में आरोपी हैं.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/john-wright-calls-jagmohan-dalmiya-as-best-boss-he-has-worked-for-411301.html
No comments:
Post a Comment