Thursday, 31 May 2018

कर्नाटक : कांग्रेस नेता के करीबियों पर CBI के छापे, पुराने नोट की अदला-बदली का आरोप


READ MORE

सीबीआई ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डीके शिवकुमार से जुड़े कुछ लोगों के घर और कार्यालय पर छापे मारे. ये छापेमारी  चलन से बाहर कर दिए गए नोटों की अवैध अदलाबदली के आरोप में बेंगलुरु, कनकपुर और रामनगर में पांच स्थानों पर की गई.छापेमारी ने तब राजनीतिक रंग ले लिया जब विधायक शिवकुमार, उनके सांसद भाई डीके सुरेश ने इसे उन्हें फंसाने के लिए भाजपा नीत केंद्र सरकार की बदले की कार्रवाई बताया.


सीबीआई ने कहा कि यह छापेमारी इन आरोपों पर की गई कि रामनगर स्थित कॉर्पोरेशन बैंक के मुख्य प्रबंधक बी प्रकाश ने कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलीभगत से 14 नवंबर 2016 को चलन से बाहर कर दिए गए 10 लाख रुपये के नोटों को नए नोटों से बदला था. प्रकाश और अन्य पर आरोप है कि उन्होंने जाली मांग पर्ची बनाकर इसे छिपाने की भी कोशिश की.


बेंगलुरु, कनकपुर और रामनगर में पांच स्थानों पर तलाशीसीबीआई ने एक प्रेस नोट में कहा, बेंगलुरु, कनकपुर और रामनगर में पांच स्थानों पर तलाशी ली गई. जिसमें कनकपुर का इलेक्शन सेल , रामनगर का एक कार्यालय और इलेक्शन सेल के प्रभारी शिवनंदा, चुनाव प्रकोष्ठ लिपिक नन्जप्पा और एक पदमनाबैया के आवास शामिल हैं. सीबीआई ने कहा कि प्रकाश और कॉर्पोरेशन बैंक के अन्य अधिकारियों के खिलाफ मामला सात अप्रैल 2017 को दर्ज किया गया था.


सुरेश ने लगाया केंद्र सरकार पर आरोप
सुरेश ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार उन्हें और उनके भाई शिवकुमार को निशाना बना रही है. उन्होंने कहा, मुख्य निशाना और कोई नहीं बल्कि मैं और मेरे भाई हैं. दूसरों को निशाना बनाकर वे हम तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं.


 


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/mujd4s5K_xo/story01.htm

No comments:

Post a Comment