Monday, 28 May 2018

श्रद्धालुओं का आरोप- चीन ने नहीं लगाने दी कैलाश मानसरोवर में डुबकी, सुषमा ने दिया ये जवाब


READ MORE

कैलाश मानसरोवर गए श्रद्धालुओं का आरोप है कि चीनी अधिकारियों ने उन्हें मानसरोवर झील में “पवित्र” डुबकी लेने की इजाजत नहीं दी. भारतीय श्रद्धालुओं के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले पुजारी के अनुसार उन्हें डुबकी नहीं लगाने दी गई.संजीव ठाकुर नाम के एक पुजारी ने ट्विटर पर एक वीडियो में दावा किया है कि चीन ने एक आदेश जारी किया है जिसके चलते भक्तों को मानसरोवर झील में डुबकी लगाने से रोक दिया है.


वीडियो में ठाकुर ने कहा, ‘मेरे साथ लगभग 50-80 भक्त हैं. दुनिया भर के 3,000 से अधिक लोग यहां दर्शन करने आते हैं. लेकिन, चीन के आदेश के अनुसार, हमें मानसरोवर झील में पवित्र डुबकी लेने की इजाजत नहीं है.’ संजीव ने कहा, ‘अगर हमें अनुमति नहीं दी जा रही है, तो हमें वीजा और परमिट क्यों जारी किए गए थे?’


ठाकुर ने यह भी कहा कि अगर उन्हें डुबकी लेने की इजाजत नहीं है, तो वह जगह नहीं छोड़ेंगे. हालांकि, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस दावे को खारिज कर दिया है. एक प्रेस वार्ता में स्वराज ने कहा, ‘ऐसी स्थिति नहीं है. हमेशा नहाने के लिए एक जगह तय होती है. आप नदी में कहीं भी डुबकी नहीं लगा सकते.’मानसून से पहले हर साल हजारों भारतीय तीर्थयात्री कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाते हैं. हर साल, जून और सितंबर के बीच दो अलग-अलग रास्तों लिपुलेख पास (उत्तराखंड) और नाथू ला पास (सिक्किम) के जरिए चीनी सरकार के सहयोग से विदेश मंत्रालय द्वारा यात्रा आयोजित की जाती है. नाथू ला रास्ता साल 2015 में भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए खोला गया था. यह रास्ता पार करने के बाद, तीर्थयात्रियों को कैलाश ले जाया जाता है.


ये भी पढ़ें: औरंगजेब ने नहीं, बाज बहादुर ने तिब्बत पर हमला कर जीता था मानसरोवर इलाका


Article source: https://hindi.news18.com/photogallery/entertainment/bollywood-black-panther-is-doing-great-on-box-office-it-made-a-bigger-opening-than-aiyaary-1275419.html

No comments:

Post a Comment