READ MORE
कैराना और भंडारा-गोंदिया से बीजेपी को एक बार फिर बुरी खबर मिली है. हालांकि, पालघर की जीत ने उसे थोड़ी रहत ज़रूर दी होगी. पहले अजमेर-अलवर फिर यूपी में गोरखपुर-फूलपुर बीजेपी के लिए उपचुनावों के नतीजे हार लेकर ही आ रहे हैं. आंकड़ों पर नज़र डालें तो बीजेपी ने 2014 के लोकसभा चुनावों के बाद से एक भी लोकसभा सीट नहीं जीती है, जबकि कैराना, भंडारा-गोंदिया को मिलाकर 8 सीटें गंवा चुकी है.इसे ऐसे समझें
असल में बीजेपी ने लोकसभा उपचुनावों में पालघर समेत जितनी भी सीटों पर भी जीत हासिल की है वो पहले से ही उस पर काबिज थी. 2014 में वो सीट उसने ही जीती थी और उपचुनाव में उसने सिर्फ अपनी सीट बचाई ही. इन सीटों में महाराष्ट्र की बीड, गुजरात की वडोदरा, मध्य प्रदेश की शहडोल, असम की लखीमपुर और अब पालघर भी शामिल है. इन सभी सीटों पर बीजेपी ने ही 2014 में चुनाव जीता था और बाद में उपचुनाव भी जीता.
गौरतलब है कि कैराना, भंडारा-गोंदिया के आलावा मध्य प्रदेश की रतलाम, पंजाब की गुरदासपुर, राजस्थान की अलवर और अजमेर, यूपी की गोरखपुर और फूलपुर वो आठ सीटें हैं, जो बीजेपी ने 2014 में जीती थीं लेकिन उपचुनावों में सपा, आरएलडी और कांग्रेस के हाथों गंवा दीं. बीजेपी के साथ गठबंधन का असर पीडीपी पर भी हुआ और उसने भी श्रीनगर सीट नेशनल कॉन्फ्रेंस के हाथों गंवा दी.
ये हैं उपचुनाव के नतीजे
बीड़, महाराष्ट्र
2014: BJP
उपचुनाव: BJP
कंधमाल, ओडिशा
2014: BJD
उपचुनाव: BJD
मेढ़क, तेलंगाना
2014: TRS
उपचुनाव: TRS
वडोदरा, गुजरात
2014: BJP
उपचुनाव: BJP
मैनपुरी, उत्तर प्रदेश
2014: SP
उपचुनाव: SP
2015
रतलाम, मध्य प्रदेश
2014: BJP
उपचुनाव: INC
वारंगल, तेलंगाना
2014: TRS
उपचुनाव: TRS
बनगांव, पश्चिम बंगाल
2014: AITC
उपचुनाव: AITC
2016
लखीमपुर, असम
2014: BJP
उपचुनाव: BJP
शहडोल, मध्य प्रदेश
2014: BJP
उपचुनाव: BJP
कूच बिहार, पश्चिम बंगाल
2014: AITC
उपचुनाव: AITC
तमलुक, पश्चिम बंगाल
2014: AITC
उपचुनाव: AITC
तुरा, मेघालय
2014: NPP
उपचुनाव: NPP
2017
अमृतसर, पंजाब
2014: INC
उपचुनाव: INC
गुरदासपुर, पंजाब
2014: BJP
उपचुनाव: INC
श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर
2014: PDP
उपचुनाव: NC
मल्लापुरम, केरल
2014: IUML
उपचुनाव: IUML
2018
अलवर, राजस्थान
2014: BJP
उपचुनाव: INC
अजमेर, राजस्थान
2014: BJP
उपचुनाव: INC
उलुबेरिया, पश्चिम बंगाल
2014: AITC
Bypoll: AITC
गोलखपुर, यूपी
2014: BJP
उपचुनाव: SP
फूलपुर, यूपी
2014: BJP
उपचुनाव: SP
अररिया, बिहार
2014: RJD
उपचुनाव: RJD
कैराना, यूपी
2014: BJP
उपचुनाव: RLD
भंडारा-गोंदिया, महाराष्ट्र
2014: BJP
उपचुनाव: NCP
पालघर, महाराष्ट्र
2014: BJP
उपचुनाव: BJP
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/john-wright-calls-jagmohan-dalmiya-as-best-boss-he-has-worked-for-411301.html
No comments:
Post a Comment