READ MORE
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2018 के गुरुवार को घोषित परिणाम में जयपुर के तीन दोस्तों ने पहले तीन स्थानों पर सफलता हासिल की. अमन गर्ग ने 159 प्राप्तांकों के साथ पहला स्थान जबकि उनके दोस्त देवांश कौशिक और अनमोल गुप्ता ने 157.5 प्राप्तांकों के साथ क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है. तीनों दोस्तों ने प्रवेश परीक्षा की तैयारी एक ही कोचिंग सस्थान से की है.देवांश कौशिक ने बताया कि हम तीनों दोस्तों ने एक ही कोचिंग संस्थान में परीक्षा की तैयारी की थी और एक दूसरे से पढ़ाई संबंधी जानकारी साझा करते थे. अब हमारा लक्ष्य बेंगलूरू की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में पढ़ने का है.
अनमोल ने बताया कि देवांश और उन्हें परीक्षा में 157.5 अंक प्राप्त हुए है, हालांकि देवांश ने लीगल सेक्शन में ज्यादा अंक प्राप्त करने के कारण दूसरा स्थान हासिल किया है.
ये भी पढ़ें: RBSE 8th Result 2018: इस दिन आएगा Rajasthan Board का रिजल्ट, ऐसे करें rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/_lEwULc2I7g/story01.htm
No comments:
Post a Comment