READ MORE
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अभी तक अपने रिलेशनशिप स्टेटस का खुलासा नहीं किया है. अपनी शादी को लेकर जारी अटकलों का भी उन्होंने खंडन किया है. हालांकि अब लग रहा है कि उनके अफेयर का राज़ ज्यादा दिनों तक राज़ रह नहीं पाएगा.दरअसल प्रियंका अमेरिका के मशहूर डॉजर्स स्टेडियम में अपने तथाकथित प्रेमी निक जोनास के साथ नज़र आईं. ये वीडियो एक फैन ने बना लिया वर्ना इस जगह से प्रियंका ने कोई तस्वीर साझा नहीं की थी. इस वीडियो में प्रियंका और निक एकसाथ बेसबॉल स्टेडियम में अंदर आते हुए दिखाई दे रहे हैं.
— Peaches (@PR_Princess6) 27 May 2018
हालांकि सिर्फ एक वीडियो पर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं ऐसा नहीं है. इस मैच के बाद प्रियंका और निक एकसाथ एक बोट पर पार्टी करते नज़र आए और इन तस्वीरों में निक और प्रियंका काफी करीब नज़र आ रहे थे.
Nick Jonas with Priyanka Chopra, Glen Powell, Wilmer Valderrama, Chord Overstreet, Greg Garbowsky, and friends in Los Angeles, CA – May 28th pic.twitter.com/nTKy716Oxc
— Nick Jonas News (@JickNonasNews) 29 May 2018
ये पहली बार नहीं है जब ये दोनों कलाकार एकसाथ बाहर नज़र आए हैं. साल 2017 में निक और प्रियंका एक रेड कार्पेट इवेंट पर बतौर डेट एकसाथ आए थे. हालांकि बाद में प्रियंका ने इस ‘डेट’ को एक हल्का फुल्का मज़ाक बता कर खारिज कर दिया था.
वैसे आपको बता दें कि निक जोनास एक अमेरिकी गायक और अभिनेता हैं और मात्र 25 साल के निक कई हॉलीवुड फ़िल्मों में अभिनय कर चुके हैं.
No comments:
Post a Comment