Wednesday, 30 May 2018

जयपुर में 2 जून से लगेगा मनुष्य मिलन साधना शिविर


READ MORE

जयपुर में 2 जून से 11 जून तक मनुष्य मिलन साधना शिविर का आयोजन किया जाएगा. 10 दिवसीय इस शिविर में वर्तमान में दौड़ भाग भरे जीवन में मनुष्य को किस प्रकार अपने मनुष्यत्व का आनंद लेना चाहिए व मानव जाति के लिए किस प्रकार काम करना चाहिए इसको लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा.इस शिविर को लेकर मंगलवार को  जयपुर प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया . राजस्थान विश्वविद्यालय जेएलएन मार्ग पर आयोजित होने जा रहे इस शिविर को लेकर आयोजकों ने बताया कि यह शिविर सुबह 6 से 8 बजे तक व शाम को 6.30 से 8.30 बजे तक लगेगा. इसमें मनुष्य को सही आहार, सही व्यायाम और  सही ध्यान की तकनीक के प्रयोग करवाने पर फोकस रहेगा.


व्यक्ति के किसी भी प्रकार अवसाद व मानसिक तनाव को कम करने के लिए यह प्रोसेस काफी मददगार साबित होती है. शिविर में निशुल्क रजिस्ट्रेशन रखा गया है. रजिस्ट्रेशन  एक जून तक चलेगा.उम्मीद की जा रही है कि इस शिविर का अधिक से अधिक लोग लाभ उठा पाएंगे.  इस शिविर को लेकर एक  पोस्टर का विमोचन भी किया गया. पोस्टर में हम, हमारे बच्चे, हमारा परिवार ऊर्जा से लबालब भरा कैसे रहे इस थीम को फोकस करके इस शिविर का महत्व समझाया है.


(रिपोर्ट- मनोज शर्मा)

No comments:

Post a Comment