READ MORE
नरेंद्र मोदी सरकार के चार साल पूरा होने पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने छह कैबिनेट मंत्रियों के साथ आरएसएस के बड़े नेताओं से मुलाकात की. इस बैठक में सरकारी कार्यक्रमों और नीतियों पर बातचीत की गई.ये बैठक हर साल आरएसएस द्वारा आयोजित की जाती है, जहां संघ के सहयोगी और बीजेपी के बड़े नेता मौजूद रहते हैं. वरिष्ठ संघ कार्यकर्ताओं की अध्यक्षता में इस बैठक में आरएसएस के 35 सहयोगियों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं.
दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में चल रहे चल रहे विचार-विमर्श में संघ के संयुक्त महासचिव कृष्णा गोपाल और सुरेश सोनी संघ का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. संघ के नेताओं और मंत्रियों ने शिक्षा नीति समेत मानव संसाधन विकास मंत्रालय से संबंधित नीतियों पर भी बातचीत की. लोकसभा चुवान में अब सिर्फ एक साल का वक्त रह गया है ऐसे में इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है.
विचार-विमर्श के दौरान, सभी संघ सहयोगियों ने अलग-अलग मंत्रालयों के प्रदर्शन के बारे में अपनी रिपोर्ट पेश की. सूत्रों ने बताया कि मंत्रियों ने सरकार के अब तक के कामकाज का लेखा-जोखा पेश किया. इसके अलवा अलग-अलग प्रोजेक्ट्स और योजनाओं के बारे में भी जानकारियां दी गई.ये बैठक दो दिनों तक और जारी रह सकती हैं. इसके अलवा इस बैठक में और कुछ वरिष्ठ मंत्रियों के आने की भी संभावना है.
आरएसएस के प्रवक्ता अरुण कुमार ने कहा, “एक ही क्षेत्र में काम कर रहे संगठन कभी-कभी अपने प्रयोगों और अनुभवों को साझा करने के लिए एक साथ आते हैं. यहां अलग-अलग ग्रुप हैं, जैसे सेवा, वैचारिक, अर्थिक, शिक्षा, समाज, इत्यादि. 2007 से इस तरह की ग्रुप मीटिंग हर साल हो रही है.”
उन्होंने जोर देकर कहा कि इन बैठकों में कोई नीति निर्णय नहीं लिया गया है.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/yuvraj-singh-says-yes-i-am-getting-married-426714.html
No comments:
Post a Comment