READ MORE
रेटिंग एजेंसी मूडीज ने अगले वित्तीय वर्ष में भारत की विकास दर 7.3 रहने का अनुमान जताया है. एजेंसी की ओर से बुधवार को जारी नए अनुमान में पिछले की तुलना में 0.2 प्रतिशत की कटौती की गई है. इससे पहले 7.5 प्रतिशत जीडीपी ग्रॉथ का अनुमान जताया गया था.नए अनुमान में कहा गया है कि अर्थव्यवस्था सुधार की राह पर है लेकिन कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और कड़े वित्तीय हालातों की वजह से आगे बढ़ने की रफ्तार धीमी हो सकती है. मूडीज ने हालांकि साल 2019 के लिए 7.5 प्रतिशत विकास दर का अनुमान जताया है.
मूडीज की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘खपत और निवेश के चलते भारतीय अर्थव्यवस्था सुधार की राह पर है. हालांकि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और कड़े वित्तीय हालातों की वजह से आगे बढ़ने की रफ्तार पर बोझ पड़ सकता है. हम साल 2018 के लिए जीडीपी ग्रॉथ की रफ्तार पिछले अनुमान 7.5 प्रतिशत से घटाकर 7.3 प्रतिशत रहने की उम्मीद करते हैं. साल 2019 के लिए विकास दर का अनुमान 7.5 प्रतिशत ही रहेगा.’
Article source: http://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/two-storey-building-collapse-in-kanpur-four-people-trapped-866492.html
No comments:
Post a Comment