Wednesday, 30 May 2018

कश्‍मीर में जिंदा मोर्टार सेल मिलने से मचा हड़कंप, किया गया नष्‍ट


READ MORE

उत्‍तर कश्‍मीर में उस समय हड़कंप मच गया जब कुपवाड़ा जिले के लोलाब के लालपोरा इलाके में जिंदा मोर्टार सेल पाया गया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों ने इलाके को घेर लिया. बाद  में बम निरोधक दस्‍ते ने मोर्टार सेल को नष्‍ट कर दिया.जानकारी के अनुसार उत्‍तर कश्‍मीर के नल्‍लाह के तट पर वहां घूम रहे लोगों को विस्‍फोटक उपकरण दिखाई दिया. विस्‍फोटक उपकरण दिखने के बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई. बताया जाता है कि जब तक पुलिस मौके पर पहुंच नहीं गई तब तक लोगों की धड़कनें तेज रहीं. मौके पर पहुंची पुलिस और सेना के जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया. बम निरोधक दस्‍ते ने मौके से एक जिंदा मोर्टार सेल बरामद किया. दस्‍ते ने मोर्टार सेल को नष्‍ट कर दिया है. बताया जाता है कि अगर मोर्टार सेल फट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था.

No comments:

Post a Comment