Wednesday, 30 May 2018

पाकिस्तानी कप्तान को जीत दिलाने के लिए जान लड़ा देंगे ये दो भारतीय खिलाड़ी!


READ MORE

ऑयन मॉर्गन 31 मई को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले टी20 मैच से बाहर हो गए हैं, मॉर्गन की उंगली में चोट लगी है जिसके चलते वो ये चैरिटी मैच नहीं खेल पाएंगे. इंग्लैंड के वनडे और टी20 कप्तान मॉर्गन की जगह पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी वर्ल्ड इलेवन की कप्तानी करेंगे. मॉर्गन की जगह सैम बिलिंग्स को स्क्वाड में शामिल किया गया है. इसके अलावा सैम कर्रन और तेज गेंदबाज टिमाल मिल्स को भी वर्ल्ड इलेवन स्क्वाड में जगह दी गई है.शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान के 500 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं, उन्होंने महज 16 साल की उम्र में अपने पहली वनडे पारी में 37 गेंदों में शतक ठोक इतिहास रच दिया था.




लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर होने वाले चैरिटी मैच से हासिल होने वाली रकम वेस्टइंडीज में पिछले साल तूफान से तहस-नहस हुए स्टेडियमों को दोबारा बनाने में खर्च की जाएगी. इस मैच में भारत के दो खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे. दिनेश कार्तिक और मोहम्मद शमी वर्ल्ड इलेवन की टीम का हिस्सा होंगे.


आईसीसी वर्ल्ड इलेवन : शाहिद अफरीदी (कप्तान, पाकिस्तान), तमीम इकबाल (बांग्लादेश), दिनेश कार्तिक (भारत), राशिद खान (अफगानिस्तान), संदीप लामिछाने (नेपाल), मिचेल मैक्लेनेघन (न्यूजीलैंड), शोएब मलिक (पाकिस्तान), थिसारा परेरा (श्रीलंका), ल्यूक रॉन्की (न्यूजीलैंड), आदिल राशिद (इंग्लैंड), मोहम्मद शमी (भारत), सैम बिलिंग्स(इंग्लैंड), टिमाल मिल्स(इंग्लैंड).

No comments:

Post a Comment