READ MORE
दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में आज एक रबर के गोदाम में भीषण आग लग गई. दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना को लेकर करीब छह बजे फोन आया और आग पर काबू पाने के लिए 35 दमकल गाड़ियों को गोदाम भेजा गया. उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी अधिक जानकारी नहीं आयी है. 5 बजे लगी आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी. स्थानीय निवासी 5 किलोमीटर दूर से भी फैक्ट्री में लगी आग देख पा रहे थे.जिस गोदाम में आग लगी वो संत निरंकारी स्कूल के बहुत करीब है, जो घटना के समय खाली था. दमकल आग बुझाने के लिए पिछले कई घंटों से जूझ रहे हैं. रिपोर्टों के मुताबिक, पुलिस पास के आवासीय भवनों में से लोगों को बाहर निकाल रही है.
ये भी पढ़ें: अलवर के डेहरा गांव में आग, एक गाय मरी, तीन झुलसीं
मिली जानकारी के अनुसार गोदाम से रबड़ की चादरें ले जाने वाले ट्रक में अचानक आग लग गई जो फैल गई. रबर शीट से भरे गोदाम को आग तेजी से फैली. घटना स्थल के करीब साकेत सेलेक्ट सिटी वॉक है, जहां रोज लाखों लोग आते हैं.ये भी पढ़ें: जयपुर-इलाहाबाद ट्रेन के एसी कोच के फ्यूज बैट्री वायरिंग में लगी आग
स्थानीय आप के विधायक सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि ऐसे कई अवैध फैक्ट्रियां और गोदाम हैं ,जहां कोई भी दुर्घटना हो सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय आप पार्षद ने एसडीएमसी के अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. (एजेंसी इनपुट के साथ)
ये भी पढ़ें: VIDEO: कबाड़ के गोदाम में आग से इलाके में मची अफरातफरी
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/be3_gd1VJJM/story01.htm
No comments:
Post a Comment