READ MORE
बिहार के मुंगेर जिले में अवैध संबंधों के शक में एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काट डाला. रोजगार की तलाश में घर से दूर रह रहे पति को शक था कि उसकी पत्नी के गांव के ही एक शख्स से अवैध संबंध हैं. इसी संंदेह के आधार पर पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे पति और उसके इस काम में सहयोग करने वाले एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है.धरहरा थाना क्षेत्र के बरमन्नी गांव में पप्पू सोरेन की शादी सात साल पूर्व संग्रामपुर में रेखा देवी से हुई थी. उनके दो बच्चे भी हैं. पप्पू सोरेन विशाखापट्नम में रहकर मजदूरी का काम करता था. पति को शक था कि उसके बाहर रहने पर उसकी पत्नी का गांव के ही एक अन्य शख्स से अवैध संबंध हैं. इस बात को लेकर कई बार दोनों के बीच झगड़ा भी होता रहता था.
लेकिन बीती शाम इसी बात को लेकर झगड़ा कुछ ज्यादा ही बढ़ गया और पति अपना आपा खो बैठा. नाराज पप्पू ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी पर कई वार कर दिया, जिससे मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई.
हत्यारा पति पप्पू ने अपना जुर्म कुबूल करते हुुए बताया की इस बात को लेकर कई बार उस ने अपनी पत्नी को समझाया था पर वो नहीं मानी तो आखिरकार उसे ये कदम उठाना पड़ा. वहीं पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/I9tI1Zl8f8k/story01.htm
No comments:
Post a Comment