Tuesday, 29 May 2018

बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग, दिल्ली में मीटिंग करेंगे CM नीतीश


READ MORE

सुमित पांडेऐसा लग रहा है कि बिहार में सियासी हवा बदल रही है. अगले साल आम चुनावों से पहले जनता दल यूनाइटेड खुद अपनी नई पहचान बनाने में जुट गई है. इसी के तहत पार्टी दिल्ली में एक सम्मेलन आयोजित करने जा रही है जहां वो बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग रखेगी.


सम्मेलन में बिहार के मुख्यमंत्री और जेडी (यू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार भाग लेंगे. इसके अलावा इस सम्मेलन में राज्य के छोटे एनडीए सहयोगी भी शामिल होंगे.


पिछले लोकसभा चुनावों से पहले जेडी (यू) एनडीए से अलग हो गई थी. पार्टी ने विधानसभा चुनाव जीतने के लिए आरजेडी और कांग्रेस के साथ हाथ मिला लिया था. लेकिन पिछले साल एक बार फिर से नीतीश कुमार पलटी मारते हुए एनडीए में लौट आए.बिहार में एनडीए के भीतर गतिरोध बढ़ गया है. दरअसल अगले लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए की छोटी पार्टियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर चिंता बढ़ गई है. बीजेपी और उसके सहयोगी पार्टियां एलजेपी और आरएसएलपी ने पिछली बार जबरदस्त जीत दर्ज की थी. लेकिन इस बार अब अगले चुनाव में हालात बदल सकते हैं. एक प्रमुख भागीदार के रूप में जेडीयू ज्यादा सीटों की मांग रख सकती है.


जेडीयू के वरिष्ठ नेता ने कहा, “जब हमने 2014 में अलग चुनाव लड़ा था तब भी हमें 16 फीसदी वोट मिले थे. आरजेडी या बीजेपी से गठबंधन करने पर ये आंकड़ा 16 फीसदी से 50 फीसदी तक पहुंच सकता है.”


कर्नाटक के चुनावों के बाद नीतीश कुमार एक बार फिर खुद को नए सीरे से पेश करने की कोशिश कर रहे हैं. नीतीश कुमार ने बिहार को विशेष सहायता देने के लिए अरुण जेटली और वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह को पत्र लिखा है. उन्होंने लिखा है कि बिहार के पिछड़े राज्यों की विशेष जरुरतों को एक अलग नजरिए से देखा जाना चाहिए. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की तरह, वो बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव डाल रहे हैं.


ये भी पढ़े:


बीजेपी से हिसाब-किताब के मूड में नीतीश कुमार!


डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने भी की बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/wiX4lSj_lq8/story01.htm

No comments:

Post a Comment