Tuesday, 29 May 2018

VIDEO : अक्षय कुमार को ट्रोल करने वालों से डर नहीं लगता है


READ MORE

अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म पैडमैन के बाद से एक छोटे से ब्रेक पर हैं. इन दिनों वो अपनी फिल्मों ‘गोल्ड’ और ‘2.0’ की शूटिंग के अलावा छोटे मोटे प्रमोशन्स में बिज़ी हैं. लेकिन महिलाओं के पीरियड्स और उनसे जुड़ी सामाजिक समस्याओं पर बनी फिल्म ‘पैडमैन’ के मुद्दे से अक्षय अभी भी जुड़े हुए हैं और लगातार इस मुद्दे पर बात करते रहे हैं.दिल्ली में हुए एक सम्मेलन में अक्षय ने कहा कि भारत में अभी भी महिलाओं के मासिधर्म से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करना ज़रुरी है और सिर्फ़ एक फिल्म से काम नहीं चलेगा. इसके लिए ग्राउंड वर्क होना भी ज़रुरी है.


अक्षय ने कहा कि इस तरह के मुद्दों पर बात होना बेहद ज़रुरी है और एक समाज के तौर पर ये हमारी ज़िम्मेदारी बनती है कि हम अपनी लड़कियों को एक बेहतर और सुरक्षित माहौल दें जहां उन्हें पीरियड जैसे समय को तकलीफ में न बिताना पड़े.


हालांकि इस तरह के मुद्दों पर अक्सर लोग ट्रोल हो जाते हैं. अक्षय को भी कई बार पीरियड्स पर बात करने के लिए ट्रोल किया गया, खासकार उनके पैडमैन सेल्फी कैंपेन के दौरान. लेकिन अक्षय ने कहा कि ट्रोलर्स से उन्हें डर नहीं लगता, “देखिए ट्रोल तो किसी भी बात पर कर दिए जाएंगे इससे फर्क नहीं पड़ता. कोई अच्छी बात करता है, कोई ट्रोल करता है. ज़रुरी है कि क्या आपको भरोसा है. मुझे भरोसा है जो मैं कर रहा हूं वो सही है.”तस्वीरों में देखिए काइली मिनॉग के अलग अलग अंदाज़

No comments:

Post a Comment