READ MORE
पंजाबी सिंगर नवजोत पर 27 मई देर रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की. इस हमले में नवजोत की मौत हो गई. चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक नवजोत का शव डेरा बस्सी-बरवाला रोड पर उनके गांव के करीब एक प्लॉट से बरामद किया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि नवजोत को सामने से पांच गोलियां मारी गई. सभी गोलियां उनके शरीर को पार करते हुए निकलीं. इस मामले में अब आईपीसी की धारा 502 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि इस हत्या के पीछे लूट का कोई मकसद नहीं था. क्योंकि नवजोत की चेन और गोल्ड कड़ा उनके हाथ में ही था. साथ ही पर्स से भी कोई छेड़छाड़ नहीं की गई थी. पुलिस की मानें तो फिरौती का मामला भी नहीं बनता क्योंकि नवजोत अभी अपने करियर के शुरुआती दौर में थे.
पहचान गुप्त रखने की शर्त पर नवजोत के एक कजिन ने बताया कि उसने शाम करीब 6 बजे नवजोत को एक महिला के साथ अंबाला रोड पर एक रेस्त्रां में जाते देखा था. पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है. इसके अलावा रविवार की शाम नवजोत से मिलने वाले 5 लोगों से भी पूछताछ हो रही है.
बता दें कि नवजोत अपने दोस्त से मिलने के लिए शाम करीब 4 बजे पंचकुला के लिए निकलते थे. इसके बाद रात 11.15 बजे उन्होंने मां को फोन कर पूछा कि डिनर में क्या बना है और बताया कि वह 5 मिनट में आने वाला है. नवजोत के पिता ने बताया, जब कॉल के बाद वह काफी देर तक नहीं आया तो हमने बार-बार उसे कॉल करना शुरू कर दिया.नवजोत के परिवार को उनकी कार एक फैक्ट्री के पास मिली. कार का पीछे का दरवाजा खुला था और शव भी उसी के आस-पास बरामद हुआ. म्यूजिक में पहचान बनाने के लिए मेहनत कर रहे नवजोत दो गाने रिलीज कर चुके थे और जल्द वह एक एल्बम रिलीज करने वाले थे.
यह भी पढ़ें:
No comments:
Post a Comment