READ MORE
सात राष्ट्रीय दलों को 2016-17 में ‘ अज्ञात स्रोतों ’ से 710.80 करोड़ रुपये का चंदा मिला है.पार्टियों के घोषित चंदा 20,000 रुपये से ज्यादा 589.38 करोड़ रुपये रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक इसमें से 532.27 करोड़ रुपये का घोषित चंदा सिर्फ बीजेपी को मिला. उसे यह चंदा 1,194 इकाइयों से मिला है.एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में कहा गया है कि बीजेपी का घोषित चंदा कांग्रेस , राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), भाकपा, माकपा, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) को कुल मिलाकर प्राप्त चंदे से नौ गुना ज्यादा है.
राष्ट्रीय दलों को मिले 20,000 से अधिक राशि वाले 589.38 करोड़ रुपये के चंदे की घोषणा की है. यह चंदा राष्ट्रीय दलों को 2,123 इकाइयों से मिला. इसमें से बीजेपी को 1,194 इकाइयों से 532.27 करोड़ रुपये जबकि कांग्रेस को 41.90 करोड़ रुपये का चंदा 599 इकाइयों से मिला है.
बहुजन समाज पार्टी ने कहा है कि 2016-17 के दौरान उसे 20,000 अधिक की राशि में कोई चंदा नहीं मिला. पिछले 11 साल से बसपा लगातार इसी तरह की घोषणा करती रही है. एडीआर और नेशनल इलेक्शन वाच (न्यू) की रिपोर्ट में बताया गया है कि 2016-17 में राष्ट्रीय दलों को 2015-16 की तुलना में 487.36 करोड़ रुपये ज्यादा का चंदा मिला है. इससे पिछले वित्त वर्ष में उन्हें 102.02 करोड़ रुपये का चंदा मिला था.दिल्ली के शोध संस्थान के मुताबिक 2015-16 में बीजेपी को जहां 76.85 करोड़ रुपये का चंदा मिला था वहीं 2016-17 में उसे 532.27 करोड़ का चंदा मिला है. राकांपा को 2015-16 में सिर्फ 71 लाख रुपये का चंदा मिला था जो 2016-17 में बढ़कर 6.34 करोड़ रुपये हो गया.
वहीं इसी अवधि में एआईटीसी को प्राप्त चंदा राशि में 231 प्रतिशत, माकपा को मिले चंदे में 190 प्रतिशत तथा कांग्रेस को मिले चंदे में 105 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. वहीं भाकपा की चंदा राशि इस अवधि में 9 प्रतिशत घट गई.
एडीआर के अनुसार इन सात राष्ट्रीय दलों की अज्ञात स्रोतों से आय 2016-17 में 710.80 करोड़ रुपये रही, जो उनकी कुल आय का 45.59 प्रतिशत है. वर्ष 2016-17 में बीजेपी की अज्ञात स्रोतों से आय 464.94 करोड़ रुपये रही, जबकि कांग्रेस की अज्ञात स्रोतों से आय 126.12 करोड़ रुपये रही.
अज्ञात स्रोतों में सबसे अधिक राशि बीजेपी ने स्वैच्छिक योगदान के रूप में जुटाई. इसके तहत पार्टी ने 464.84 करोड़ रुपये जुटाए जो अज्ञात स्रोतों से उसकी आय का 99.98 प्रतिशत बैठता है. वहीं कांग्रेस की अज्ञात स्रोतों से आय में प्रमुख योगदान कूपन बिक्री का रहा. इसके तहत पार्टी ने 115.64 करोड़ रुपये जुटाए जो उसकी अज्ञात स्रोतों से आय का 91.69 प्रतिशत बैठता है.
रिपोर्ट में बताया गया है कि राष्ट्रीय दलों को कुल 563.24 करोड़ रुपये के 708 चंदे कारपोरेट व्यापारिक क्षेत्र से मिले हैं. यह कुल चंदे का 95.56 प्रतिशत है.
वहीं उन्हें 25.07 करोड़ रुपये का चंदा 1,354 व्यक्तिगत चंदा देने वालों से मिला है. एडीआर ने कहा कि बीजेपी को कॉरपोरेट-व्यापारिक चंदा 515.43 करोड़ रुपये का मिला. वहीं कांग्रेस को कारपोरेट व्यापारिक इकाइयों से 36.06 करोड़ रुपये का चंदा मिला.
ये भी पढ़ें:
कैराना, नूरपुर में दांव पर लगे हैं इन सियासी दिग्गजों के सपने
क्यों सवालों के घेरे में है VVPAT मशीन?
Article source: http://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/congress-mla-ajay-rai-was-at-nsa-in-varanasi-violence-up-888179.html
No comments:
Post a Comment