Tuesday, 29 May 2018

ओडिशा में शिक्षिकाओं के लिए अनिवार्य होगा हथकरघे से बनी साड़ियां पहनना


READ MORE

हथकरघे से बने उत्पादों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने और बुनकरों की मदद के लिए ओडिशा सरकार ने नया नियम बनाया है. सरकार ने तय किया है कि स्कूल शिक्षिकाओं के लिए राज्य हथकरघा सहकारी समिति बोयनिका द्वारा बनाई गई साड़ियां पहनकर आना अनिवार्य करेगी.हथकरघा , कपड़ा एवं हस्तशिल्प मंत्री स्नेहांगिनी छूरिया ने बताया, इस अकेडमिक सीजन से हाई स्कूल और अपर प्राइमरी स्कूल दोनों की शिक्षिकाएं बोयनिका साड़ियां पहनेंगी.


उन्होंने कहा कि उनकी यूनिफॉर्म का रंग नहीं बदलेगा लेकिन साड़ी का मटेरियल बदल जाएगी.


उच्च शिक्षा एवं विद्यालय और जन शिक्षा विभाग के मंत्रियों के साथ हुई एक बैठक के बाद मंत्री ने यह बात कही.एक प्रश्न के जवाब में स्नेहांगिनी ने कहा कि यह फैसला बुनकरों के हित को ध्यान में रखते हुए और उन्हें साल भर काम देने के लिए लिया गया.


पुरुष शिक्षकों के बारे में पूछे जाने पर छूरिया ने कहा कि इस संबंध में निर्णय बाद में लिया जाएगा.

No comments:

Post a Comment