Tuesday, 29 May 2018

कश्मीर: पुलिस अधिकारी पर आतंकी हमला, इलाज के लिए श्रीनगर रेफर


READ MORE

दक्षिणी कश्मीर के पुछल इलाके में आतंकी एक पुलिस अधिकारी पर फायरिंग कर फरार हो गए. हमले में पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है जिसे इलाज के लिए पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे श्रीनगर रेफर कर दिया गया. घायल जवान स्पेशल पुलिस ऑफीसर(एसपीओ) पद पर तैनात है.यह घटना पनजागम, आवंतीपोरा इलाके की है. पुलवामा के एसएसपी मोहम्मद असलम चौधरी ने न्यूज18 से बताया कि आकिब की तैनाती आवंतीपोरा इलाके में हुई थी जहां उस पर आतंकी हमला किया गया.
घटनास्थल पर सीआरपीएफ और पुलिस मौजूद हैं और इलाके को सीज कर दिया गया है. सुरक्षाबल संदिग्ध आतंकियों की तलाश कर रहे हैं.


कश्मीर में नहीं थम रही हैं आतंकी घटनाएंकश्मीर में आए दिन सुरक्षाबलों को निशाना बनाया जा रहा है. हाल ही में पुलवामा कैंप पर हमला हुआ था जिसमें एक सिविलियन और एक जवान की मौत हो गई थी. इससे पहले भी सीआरपीएफ कैंप आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका था जो कैंप की जगह सड़क पर गिर गया था जिसमें कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं थीं.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/tVv8z_RHKIA/story01.htm

No comments:

Post a Comment