Thursday, 31 May 2018

सिंगापुर, भारत और आसियान के बीच का पुल- पीएम मोदी


READ MORE

‘सिंगापुर की सफलता अपने बहु-सांस्कृतिक समाज में निहित है.’ यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुरवार को सिंगापुर में कही. वह यहां मरीना बे सैंड्स कन्वेंशन सेंटर में बिजनेस एंड कम्युनिटी के एक इवेंट को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा, सिंगापुर में भारतीय समुदाय भारत की विविधता का प्रतिनिधित्व करता है. पीएम मोदी ने कहा कि जब भारत दुनिया के लिए खुल गया तो सिंगापुर, भारत और आसियान के बीच एक भागीदार और पुल बन गया.उन्होंने कहा, ‘भारत में, वर्तमान स्थिति तेजी से बदल रही है. परिवर्तन एक गति से आ रही है, एक नया भारत आकार ले रहा है.’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारत और सिंगापुर के बीच राजनीतिक संबंध सबसे निकटतम हैं.साझा दृष्टि से एक प्राकृतिक साझेदारी है. हमारे रक्षा संबंध सबसे मजबूत हैं.’


उन्होंने कहा कि, हमारा बुनियादी ढांचा क्षेत्र रिकॉर्ड गति पर बढ़ रहा है.पिछले साल, हमने 10,000 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए थे. रेल ट्रैक जोड़ने का पेस दोगुना हो गया है. हमने केवल 3 साल में 80,000 मेगावाट बिजली जुटाई. नवीकरणीय ऊर्जा में, हम दुनिया में छठे सबसे बड़े उत्पादक बन गए हैं. पीएम ने कहा, ‘हम वित्तीय समावेश पर मजबूती से ध्यान दे रहे हैं.  साल में, हमने उन लोगों के लिए 316 मिलियन बैंक खाते खोले हैं जिनके पास कभी बैंक एकाउंट नहीं था. यह हर नागरिक के लिए गरिमा का एक नया स्रोत है. इन खातों में $ 12 बिलियन से अधिक जमा किए गए हैं.’


 


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/john-wright-calls-jagmohan-dalmiya-as-best-boss-he-has-worked-for-411301.html

No comments:

Post a Comment