READ MORE
लगातार बढ़ते पेट्रोल के दामों में दो दिनों से मामूली गिरावट देखने को मिल रही है. पूरे देश की जनता में असंतोष और गुस्सा लाजमी हैं, क्योंकि लगातार 16 दिनों से बढ़-बढ़ कर पेट्रोल-डीज़ल के दाम 3 से 4 रुपए प्रति लीटर महंगे हो गए हैं. ऐसे में दामों में 1 पैसे 5 पैसे की गिरावट लोगों के सब्र का फायदा उठा रही है. कांग्रेस ने भी बढ़ते पेट्रोल के दामों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की. अमृतसर से कांग्रेस सांसद सुनील झक्कर ने कहा ” प्रधानमंत्री जी इंडोनेशिया में पतंग उड़ा रहे हैं उनको ये चिंता नहीं है कि देश का किसान ट्रेक्टर में पेट्रोल कैसे डलवाएगा. ये बात ऐसे प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देती जिसने 40 रुपये किलो बिक रहे तेल पर भारत बंद का आहवाहन किया था”गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी बढ़ते पेट्रोल के दामों को लेकर सफाई दी और कहा “जनता को लेकर सरकार गंभीर है, ज्यादा बोझ जनता पर नही पड़ने देंगे.” पेट्रोलियम प्रोडक्ट के रेट बढने पर राजनाथ सिंह ने कहा “विदेशी बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से रेट बढ़े हैं. मगर इससे देश की अर्थव्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ेगा. जनता पर बोझ पड़े ये सरकार नहीं चाहती इसलिये इस बोझ को कम करने के लिये सरकार काम कर रही है.”
ये भी पढ़ें: 16 दिनों बाद 60 नहीं, सिर्फ 1 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल
इसके अलावा बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने बढ़ते पेट्रोल के दामों को अपनी सरकार की विफलता बताई और कहा ” मैं तो बहुत खिलाफ हूं मेरे हिसाब से तो पेट्रोल 35 रुपये लीटर से ऊपर होना ही नहीं चाहिए. ये हमारी सरकार की विफलता है.”आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक पैसे की कमी किए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होने कहा ‘डियर पीएम, आपने पेट्रोल-डीजल पर 1 पैसे की कटौती की. यदि यह एक मजाक है, तो यह बचकाना है. उन्होंने आगे लिखा, अगर एक पैसे की कटौती मेरे चैलेंज का जवाब है तो यह माकूल नहीं है. बता दें कि 24 मई को राहुल गांधी ने पीएम मोदी को पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करने का चैलेंज दिया था.
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गुरुवार को 7 और 5 पेसों की कटौती के बाद दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल के दाम 78.42 रुपये से गिरकर 78.35 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 69.30 से घटकर 69.25 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया. उधर मुंबई में पट्रोल 86.16 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है, जबकि बुधवार को पेट्रोल 86.23 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा था.
ये भी पढ़ें: देश में जल्द कम होंगे पेट्रोल के दाम : जेपी नड्डा
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/g9gDtEyOdWU/story01.htm
No comments:
Post a Comment