READ MORE
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक पैसे की कमी किए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होने कहा कि अगर यह मजाक है तो वह बचकाना है.राहुल ने ट्वीट कर कहा, ‘डियर पीएम, आपने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक पैसे की कटौती की. एक पैसा !?? यदि आप एक पैसे की कीमत कम करके मजाक करने की कोशिश कर रहे हैं तो यह बचकाना है.”
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘मैंने आपको जो फ्यूल चैलेंज दिया था, उसपर एक पैसे की कटौती उपयुक्त जवाब नहीं है.’
हाल ही में सोशल मीडिया में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के ‘फिटनेस चैलेंज’ को प्रधानमंत्री द्वारा स्वीकार किए जाने के बाद राहुल ने मोदी को पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें कम करने के लिए ‘फ्यूल चैलेंज’ दिया था.गौरतलब है कि देश में लगातार 16 दिन तक पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी हुई. ऐसे में विपक्षी पार्टियां भी केंद्र सरकार पर लगातार हमले कर रही हैं. इसी बीच बुधवार को पेट्रोल-डीजल के दाम अचानक कम हो गए. यह बात सुनते ही लोग खुश तो जरूर हुए लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई, जब उन्हें पता चला कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में महज एक पैसे की ही कमी हुई है तो उनकी खुशी खुद ब खुद गुम हो गई.
Article source: http://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/two-storey-building-collapse-in-kanpur-four-people-trapped-866492.html
No comments:
Post a Comment