READ MORE
राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिलाओं को डिजिटल साक्षर बनाने के लिए कार्यक्रम की शुरुआत कर ली है. इसके लिए आयोगने फेसबुक और साइबर पीस फाउंडेशना के साथ समझौता भी कर लिया है. डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम पायलट प्रोजेक्ट के तहत देशभर के प्रमुख शहरों में चलाया जाएगा. इसके लिए महिलाओं के लिए जगारूकता कार्यक्रम भी शुरू किया जाएगा.बताया जाता है कि इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं को स्थानीय भाषाओं के यह प्रशिक्षण दिया जाएगा. एक साल तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में करीब 60 हजार महिलाओं को प्रशिक्षण देने की तैयारी है. इस प्रशिक्षण के लिए हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, मणीपुर, सिक्किम, मेघालय, महाराष्ट्र और तमिलनाडु को चुना गया है. इस प्रशिक्षण का मकसद महिलाओं को सोशल मीडिया पर सुरिक्षत रखना, इंटरनेट और ई-मेल से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी देना है. इस प्रशिक्षण में डिजिटल मीडिया के खतरों से भी महिलाओं को रूबरू कराने की कोशिश की जाएगी.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/hZj5K_jIHSw/story01.htm
No comments:
Post a Comment