READ MORE
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि केस वापस ले लिया है. दिग्विजय सिंह ने गडकरी के खिलाफ अपने बयान पर खेद जताया था. दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में दोनों पक्षों ने सुलह के दस्तावेज पर दस्तखत किया है. कोर्ट ने दिग्विजय सिंह की माफी स्वीकार कर ली है.दिग्विजय सिंह ने कहा कि नितिन गडकरी और सांसद अजय संचेती को लेकर दिए बयान पॉलिटिकल हीट में दिए गए थे, जिसमें कोई तथ्य नहीं है. नितिन गडकरी को लेकर 2014 में दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाए थे कि उनके अपनी पार्टी के MP अजय संचेती के साथ व्यावसायिक संबंध है, जिसके बाद गडकरी ने मानहानि का केस दिग्विजय सिंह पर ठोक दिया था.
पटियाला हाउस कोर्ट में नितिन गडकरी और दिग्विजय सिंह ने जॉइंट एप्लीकेशन लगा कर केस को खत्म करने की गुजारिश की थी जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है.
Union Minister Nitin Gadkari withdraws insult box opposite Congress’ Digvijay Singh after Singh voiced bewail over his statement. A corner focus for withdrawal of a box was filed before Delhi’s Patiala House Court, that has been accepted. (File Pics) pic.twitter.com/Ws9ltL5kaM
— ANI (@ANI) May 29, 2018
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने अपनी शिकायत में कहा था कि दिग्विजय सिंह ने कोयला ब्लॉक आवंटन में कथित अनियमितताओं के मामले में उनका नाम खींचा था. गडकरी ने एक वक्तव्य के जरिए कोर्ट को बताया था कि वह किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार के कोयल ब्लॉक आवंटन के लिए जिम्मेदार नहीं हैं.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/3SNJNmJ1Gqk/story01.htm
No comments:
Post a Comment