Tuesday, 29 May 2018

गुजरात: नाम के आगे 'सिंह' जोड़ने पर दंबंगों ने दलित लड़के की मूंछें कटवाई, वीडियो करवाया वायरल


READ MORE

गुजरात में एक दलित लड़के से उसकी मूंछें इसलिए कटवाई गईं क्योंकि उसने मुंडन कार्यक्रम के निमंत्रण कार्ड पर अपने नाम के आगे ‘सिंह’ लिखवाया हुआ था. आरोप है कि नाम के आगे सिंह लगाने से नाराज ऊंची जाति के कुछ लोगों ने दलित लड़के के साथ ऐसा किया.दरअसल, ये मामला गुजरात के शहर बनासकांठा में सामने आया. आरोप है कि नाम के आगे ‘सिंह’ लगाने से ऊंची जाति के लोग उससे नाराज़ थे. मूंछें कटवाने वाले लोगों ने इस घटना को अपने मोबाइल फ़ोन में क़ैद करते हुए इससे दूसरे लोगों को भी सबक़ लेने की बात कही.


इससे पहले जब आरोपियों ने दलित लड़के को पकड़ा तब उसकी मूंछें थीं और वो उनसे हाथ जोड़कर माफ़ी मांग रहा था. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने मुंडन कार्यक्रम के उस निमंत्रण कार्ड को भी वायरल कर दिया जिसमें दलित लड़के के नाम के आगे सिंह लिखा हुआ था.


पहली भी सामने आया है ऐसा मामलाबता दें, गुजरात में दलित उत्पीड़न का ये पहला मामला नहीं है. हाल ही में गुजरात के अहमदाबाद में भी ऐसी घटना देखनी की मिली थी. आरोप था कि लड़के ने फेसबुक प्रोफाइल में खुद के नाम के आगे सिंह लिख रखा था. जिसको लेकर उसे धमकियां भी मिल रही थीं. दलित युवक मौलिक जादव का आरोप था  कि कल उस पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया और जमकर पिटाई की. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.


इससे पहले भी गुजरात के राजकोट में एक दलित की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. मृतक की पत्नी का आरोप है कि वो फैक्ट्री के बाहर कचरा उठा रही थी. तभी फैक्ट्री के लोगों ने चोरी का झूठा आरोप लगाकर पिटाई की. पुलिस ने फैक्ट्री के पांच लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.


जिग्नेश मेवाणी ने पिटाई का वीडियो ट्वीट किया था. इस पूरे मामले पर विधायक जिग्नेश मेवाणी ने ट्वीट किया. उन्होंने ट्वीट में लिखा इन अनुसूचित जाति के मुकेश वान्या की राजकोट में फ़ैक्ट्री मालिकों ने निर्मम तरीक़े से हत्या कर दी. उनकी पत्नी को भी बुरी तरह से पीटा गया. इसके साथ उन्होंने हैश टैग गुजरात इज़ नॉट सेफ़ फ़ॉर दलित लिखा यानी गुजरात दलितों के लिए सुरक्षित नहीं है. देखें रिपोर्ट.


 


.


 


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/wiX4lSj_lq8/story01.htm

No comments:

Post a Comment