READ MORE
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने बुधवार को एक वेबसाइट बैन करने की मांग की है. सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद को पत्र लिखकर मेनका ने उस वेबसाइट को प्रतिबंधित करने की मांग की है जो विवाह में लड़कों के लिए दहेज का अनुमान लगाने का दावा करती है. मेनका ने 29 मई को प्रसाद को लिखे पत्र में यह भी कहा है कि इस वेबसाइट को बनाने और चलाने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाए.उन्होंने कहा कि ‘ डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉवरी कैलकुलेटर डॉट कॉम ’ को प्रतिबंधित किया जाए क्योंकि यह पुरुषों को शादी में दहेज लेने के लिए प्रोत्साहित करती है.
ये भी पढ़ें: शादी के दो साल बाद किया पत्नी को बेघर अब दूसरा ब्याह रचा रहा सेना का जवान
मेनका ने कहा कि यह वेबसाइट पुरूष की उम्र , जाति , पेशे और वेतन के आधार पर उसके लिए दहेज की राशि का अनुमान लगाती है. मेनका ने कहा कि इस तरह की वेबसाइट का होना न सिर्फ शर्मनाक है , बल्कि गैरकानूनी भी है. उनके मुताबिक उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव से कहा है कि दहेज विरोधी कानून के तहत इस मामले में कार्रवाई शुरू की जाए.देश में दहेज लेना – देना दंडनीय अपराध है. सोशल मीडिया पर इस वेबसाइट को कुछ लोगों ने देखा है जो दहेज प्रथा पर व्यंग्य कसती प्रतीत होती है. वेबसाइट पर यह भी कहा गया है कि यह वेबसाइट ‘‘ भारत में जोड़ियां मिलाने वाली आंटियों को समर्पित है.’’
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/bSFM8MRYFuQ/story01.htm
No comments:
Post a Comment