Tuesday, 29 May 2018

अमित शाह ने 'संपर्क फॉर समर्थन' में की पूर्व सेना प्रमुख सुहाग से मुलाकात


READ MORE

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लोगों तक व्यापक पहुंच बनाने के लिए अपनी पार्टी के कार्यक्रम ‘संपर्क फॉर समर्थन’ की मंगलवार को शुरुआत की. इसके तहत वह सबसे पहले सेना के पूर्व प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग और संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप से से मुलाकात की.


बीजेपी ने बताया कि शाह ‘समर्थन फॉर संपर्क’ कार्यक्रम के तहत कम से कम 50 लोगों से निजी तौर पर मिलेंगे. पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों समेत बीजेपी के लगभग चार हजार पदाधिकारी देशभर में उन एक लाख लोगों से संपर्क करेंगे, जिनकी अपने क्षेत्रों में पहचान है और वे इन लोगों को सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देंगे.



अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत मोदी सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर ‘संपर्क फॉर समर्थन’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई है.


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/yuvraj-singh-says-yes-i-am-getting-married-426714.html

No comments:

Post a Comment