READ MORE
छुट्टियां बिताने के लिए भारत आए एक अमेरिकी दंपति को भारतीय एयरपोर्ट अधिकारियों ने वापस अमेरिका भेज दिया. नेड बेकरॉफ्ट और उनकी पत्नी मार्गरेट छुट्टियां बिताने भारत आए थे, उन्होंने होटल बुक कर लिया लेकिन केवल पांच मिनट की देरी की वजह से भारतीय एयरपोर्ट अधिकारियों ने उन्हें वापस लौटा दिया. भारत और अमेरिका के समय में अंतर होने की वजह से गैटविक बुजुर्ग दंपति को वापस लौटना पड़ा. दंपति को उसी फ्लाइट से लौटना पड़ा जिससे वह दस घंटो की उड़ान भरकर भारत आए थे.नेड बेकरॉफ्ट और मार्गरेट ने 21 मार्च को गैटविक एयरपोर्ट से सुबह 9.15 मिनट पर उड़ान भरी थी और वह 22 मार्च को गोवा एयरपोर्ट पर रात बारह बजकर पांच मिनट पर पहुंचे. उनके वीजा के मुताबिक भारत पहुंचने की तारीख 21 मार्च थी लेकिन उन्हें पांच मिनट की देरी से पहुंचने की वजह से भारत में एंट्री नहीं मिली. इस घटना के बाद ही नेड और उनकी पत्नी मार्गेट निराश हो गए.
नेड और मार्गेट ने भारतीय दूतावास से शिकायत भी दर्ज कराई लेकिन अमेरिकी अखबार ‘द सन के मुताबिक उन्हें कोई जवाब नहीं दिया गया. बुजुर्ग दंपति भारत में रहने के लिए 1,79,550 रुपए का हॉलिडे पैकेज बुक कर चुके थे लेकिन उन्हें बिना पैसे रिफंड मिले लौटना पड़ा.
बुजुर्ग दंपति ने कहा इस उम्र में यह किसी के लिए ठीक नहीं कि किसी को इतनी लंबी यात्रा पर आने के बाद अकेले लौटा दिया जाए. हमें सिर्फ पांच मिनट की देरी की वजह से यहां से लौटा दिया गया. क्या कागजात हमसे ज्यादा महत्वपूर्ण थे. डिस्लेक्सिया की बीमारी से जूझ रहे दंपति ने अपने एक मित्र की मदद से ऑनलाइन वीजा डिटेल भरवाई थी.दंपति ने कहा, हम लंबे वक्त से भारत जाना चाहते थे लेकिन अब हम वापस वहां नहीं जाएंगे.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/be3_gd1VJJM/story01.htm
No comments:
Post a Comment