Thursday, 31 May 2018

उपचुनाव पर केजरीवाल बोले


READ MORE

उपचुनावों में भाजपा को मिली करारी हार के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. देश के 11 राज्यों की 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजों को लेकर केजरीवाल ने कहा है कि ये नतीजे मोदी सरकार के खिलाफ आक्रोश दर्शाते हैं.आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि अब तक लोग पूछ रहे थे कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विकल्प कौन है लेकिन परिणाम बताता है कि वे अब उन्हें हटाना चाहते हैं.


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपचुनाव नतीजों को लेकर ट्वीट किया है कि “आज के नतीजे दिखाते हैं कि देशभर में मोदी सरकार के खिलाफ लोगों में बहुत ज्यादा गुस्सा है. अब तक लोग पूछ रहे थे कि विकल्प क्या है? आज लोग कह रहे हैं कि मोदी जी एक विकल्प नहीं हैं, पहले उन्हें हटाओ. ’’




 


गौरतलब है कि भाजपा को उत्तर प्रदेश में कैराना और महाराष्ट्र में भंडारा – गोंडिया लोकसभा उपचुनाव में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. हालांकि , पार्टी महाराष्ट्र में पालघर लोकसभा सीट जीतने में सफल रही.


बता दें कि इससे पहले केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि  “लोगों को डॉक्टर मनमोहन सिंह जैसे पढ़े-लिखे प्रधानमंत्री की कमी खल रही है. पीएम तो पढ़ा लिखा होना ही चाहिए.”




पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ऑक्सफ़ोर्ड विश्व विद्यालय से डी.फिल हैं. अपने करियर की शुरुआत एक शिक्षक के तौर पर करने वाले डॉ. मनमोहन सिंह 1971 में वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार की भूमिका में थे. इसके अलावा मनमोहन सिंह 1982 से 1985 तक रिजर्व बैंक के गवर्नर भी रहे हैं. इसलिए उनकी पहचान देश के सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे प्रधानमंत्री के तौर पर होती है.


(इनपुट भाषा से)


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/john-wright-calls-jagmohan-dalmiya-as-best-boss-he-has-worked-for-411301.html

No comments:

Post a Comment