READ MORE
प्रेग्नेंसी के बाद करीना कपूर फुल फॉर्म में वापसी कर चुकी हैं. फिलहाल अपनी फिल्म ‘वीरे दि वेडिंग’ के प्रमोशन में बिजी करीना जल्द एक और फिल्म में आने वाली हैं. ये फिल्म उनके बेस्ट फ्रेंड करन जौहर के बैनर तले आएगी. खबर है कि करन लंबे समय से करीना के साथ काम करना चाह रहे थे. इस फिल्म को लेकर बातचीत ‘की एंड का’ के दौरान शुरू भी हो गई थी. लेकिन करीना की प्रेग्नेंसी के चलते ये बात ठंडे बस्ते में चली गई. लेकिन अब दोनों ने एक साथ काम करने की प्लानिंग कर ली है.ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी और इसमें करीना स्क्रीन पर मां के रोल में नजर आएंगी. फिल्म की कहानी दो कपल के इर्द गिर्द होगी. इनमें से एक न्यूली मैरीड कपल होगा और दूसरा कपल बच्चे के साथ होगा. अब फिल्म के लिए करीना का नाम तो खबरों में आने लगा है. लेकिन बाकी की स्टार कास्ट को लेकर कोई खबर नहीं है. राज मेहता के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म में शादी और रिश्तों को एक अलग रोशनी में दिखाया जाएगा.
बता दें कि करीना की कमबैक फिल्म यानी ‘वीरे दि वेडिंग’ 1 जून को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में करीना के साथ सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तसलानिया लीड रोल में हैं.
यह भी पढ़ें:इंटरनेट पर VIRAL हो रही है इरफान खान की ये तस्वीर, क्या है सच ?
No comments:
Post a Comment