
READ MORE
उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और नगालैंड की 4 लोकसभा सीटों और 10 विधानसभा सीटों के उपचुनाव साथ ही कर्नाटक की आरआरनगर सीट के चुनाव नतीजे आज आने हैं. मतों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी. सोमवार को इन सभी सीटों पर मतदान हुआ था.लोकसभा सीटों में उत्तर प्रदेश की कैराना, महाराष्ट्र की पालघर, भंडारा-गोंदिया और नागालैंड की एकमात्र लोकसभा सीट के उपचुनाव नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं. हालांकि, यूपी की कैराना लोकसभा सीट सबसे अहम मानी जा रही है. यहां आरएलडी की तबस्सुम हसन की टक्कर बीजेपी की उम्मीदवार मृगांका सिंह से है. यह सीट बीजेपी सांसद हुकुम सिंह के देहांत के बाद खाली हुई थी.
वहीं, महाराष्ट्र की पालघर लोकसभा सीट के नतीजे भी दिलचस्प रहने वाले हैं. यहां शिवसेना और बीजेपी आमने-सामने हैं. शिवसेना ने जहां बीजेपी के दिवंगत सांसद चिंतामन वांगा के बेटे श्रीनिवास वांगा को पालघर से मैदान में उतारा है, वहीं बीजेपी ने हाल ही कांग्रेस छोड़ कर पार्टी में आने वाले राजेंद्र गावित को अपना उम्मीदवार बनाया है. ऐसे में देखना होगा कि सीट बीजेपी के खाते में जाती है या बीजेपी के दिवंगत सांसद के बेटे के खाते में.

narendra modi-rahul gandhi
इनके अलावा महाराष्ट्र की दूसरी लोकसभा सीट भंडारा-गोंदिया भाजपा के बागी सांसद नाना पटोले के इस्तीफे और कांग्रेस में शामिल होने के बाद खाली हुई थी. इस सीट पर एनसीपी के मधुकर कुकड़े और बीजेपी के हेमंत पटोले खड़े हैं. वहीं, नगालैंड की एकमात्र लोकसभा सीट मौजूदा मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के इस्तीफे से खाली हुई थी. इस सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज आ रहे हैं.
जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं उनमें नूरपुर (यूपी), महेश्तला (प.बंगाल), आमपति (मेघालय), थरली (उत्तराखंड), चेंगन्नूर, (केरल), जोकीहाट (बिहार), गोमिया (झारखंड), सिल्ली (झारखंड), सहकोट (पंजाब), पालस-काडेगांव (महाराष्ट्र) शामिल हैं. इनके नतीजे भारतीय जनता पार्टी सहित महागठबंधन में शामिल पार्टियों के लिए बेहद अहम हैं और 2019 की राह तय करेंगे.

न्यूज18 फोटो
विधानसभा सीटों में बिहार की जोकीहाट सीट के चुनाव परिणाम भी चौंकाने वाले होने की संभावना है. इस सीट पर नीतीश कुमार और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव आमने सामने हैं. जदयू से विधायक रहे सरफराज आलम के विधानसभा और पार्टी से इस्तीफा देकर राजेडी में शामिल होने के बाद जोकीहाट सीट खाली हुई थी. सरफराज ने राजद ज्वॉइन करने के बाद अपने पिता और सांसद मोहम्मद तस्लीमुद्दीन की मौत के बाद अररिया सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा और सांसद चुने गए. ऐसे में देखना होगा कि जोकीहाट सीट राजेडी या जेडीयू किसके खाते में जाती है.

संगठित विपक्ष
जहां तक कर्नाटक की एक विधानसभा सीट आरआरनगर की बात है ताे हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों और राज्य में सरकार बनने के बाद देखना दिलचस्प होगा कि इस सीट पर किसका कब्जा रहता है. बता दें कि 12 मई को कर्नाटक की 224 सीटों में से 222 सीटों पर ही चुनाव हुए थे और 2 सीटों पर मतदान स्थगित थे. ऐसे में साेमवार को कर्नाटक की एक सीट आरआरनगर पर मतदान हुआ है.जबकि जयानगर सीट पर 11 जून को मतदान होना है.
ऐसे में कर्नाटक विधानसभा चुनावों में हुए महागठबंधन के बाद इन सभी सीटों के नतीजों का न सिर्फ बीजेपी को बल्कि महागठबंधन में शामिल सभी पार्टियों के नेताओं को बेसब्री से इंतजार है. इसके साथ ही यह भी पता चल जाएगा कि फूलपुर और गोरखपुर उपचुनावों में गठबंधन कर उतरी पार्टियों की रणनीति यहां सफल होती है या नहीं. कुल 15 सीटों पर आ रहे ये नतीजे 2019 में होने जा रहे लोकसभा चुनावों की रूपरेखा भी तैयार करेंगे.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/OR6YoobKvPE/story01.htm
No comments:
Post a Comment