READ MORE
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुरू किया गया स्वच्छ भारत अभियान सभी योजनाओं में अव्वल रहा है. दरअसल यह केंद्र सरकार की ओर से जारी की गई रेटिंग नहीं है, बल्कि उदयपुर में नरेंद्र मोदी विचार मंच की ओर से आयोजित किए गए नमो क्रिकेट कप का परिणाम है. नमो विचार मंच की ओर से उदयपुर में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के नाम से एक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न समाज की करीब 32 टीमों ने भाग लिया.इस टूर्नामेंट में सभी टीमों को मोदी सरकार की अलग-अलग योजनाओं का नाम दिया गया. जिसमें फील्ड क्लब में आयोजित हुए फाइनल मुकाबले में स्वच्छ भारत अभियान की टीम ने बाजी मार ली. स्वच्छ भारत अभियान की टीम ने सुकन्या समृद्धि योजना की टीम को हराया है, टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य देश के प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को युवाओं के मार्फत जन-जन तक पहुंचाना है .
युवाओं को आखिर पीएम मोदी की इन योजनाओं केे बारे में कैसे अवगत कराया जाए इसी उद्देश्य से इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है.यही नहीं इन 32 टीमों के खिलाड़ियों से आने वाले समय में इन योजनाओं की जानकारी देकर इन पप काम भी कराया जाएगा.
(रिपोर्ट- सतीश)
No comments:
Post a Comment