Tuesday, 29 May 2018

बिजली के लिए कोयले की कमी पर सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी


READ MORE

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में उन्होंने बिजली उत्पादन संयंत्रों में कोयले की कमी का जिक्र किया है. पीएम मोदी को लिखे पत्र में सीएम केजरीवाल ने लिखा है, ‘ आपको यह सादर सूचित किया जा रहा है कि NCR के थर्मल जनरेशन स्टेशन, दादरी we और II, झज्जर और बदरपुर, बीते कई दिनों से कोयले की भारी कमी से जूझ रहे हैं. यहां पूरे एक दिन के लिए भी उत्पादन के लिए पर्याप्त मात्रा में कोयला नहीं है.’केजरीवाल ने लिखा है, ‘नियमों के अनुसार कम से 15 दिन पहले का स्टॉक रखा जाना चाहिए. दिल्ली अभी भारी गर्मी से जूझ रही है. बिजली की मांग पहले ही 6200 मेगावॉट तक पहुंच गई है और जो 7,000 मेगावॉट तक जल्द ही पहुंच सकती है.’


केजरीवाल ने लिखा है , जैसी जानकारी दी गई है भारतीय रेलवे की ओर से ट्रांसपोर्टेशन रैक्स ना उलपब्ध होने की वजह से कोयले की कमी हुई है. इसके चलते NCR के थर्मल स्टेशन्स पर कोयला नहीं पहुंच सका है. बढ़ते तापमान और बिजली की मागं के चलते कोयले की मौजूदगी के मौजूदा हालात चिंताजनक है. इस पर तुरंत ध्यान देने और हस्तक्षेप करने की जरूरत है.’




पत्र के आखिरी में केजरीवाल ने लिखा है कि, ‘अतः आपसे निवेदन है कि निजी स्तर पर इसमें हस्तक्षेप करें और रेलवे को रैक्स/ वैगन उलब्ध कराने के जरूरी निर्देश दें ताकि शेडिंग या किसी भी बड़ी ग्रिड की घटना के चलते दिल्ली में भारी बिजली कटौती से बचा जा सके.’


ये भी पढ़ें: अंधेरे में डूब सकती है दिल्‍ली, पावर प्‍लांट में बचा सिर्फ 20 घंटे की बिजली का कोयला


28 मई को दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया था कि झज्‍जर/दादरी/बदरपुर पावर प्‍लांट में 2426 मेगावॉट दिल्‍ली के लिए आवंटित है. इन प्‍लांट में 15-20 दिन का कोयला होना चाहिए लेकिन एक दिन का कोयला भी नहीं है. इनमें केवल 20 घंटे का कोयला बचा है.


वहीं  रेलवे का कहना है कि दिल्ली को बिजली सप्लाई करने वाले दादरी पावर प्लांट को पिछले 3 दिनों से रोज 8-8 रेक कोयला मिल रहा है.  मंगलवार को भी 7 रेक कोयला मिला है. वहीं बदरपुर प्लांट को हर रोज 1.5 रेक कोयला चाहिए होता है और उसे हर रोज 2-2 रेक कोयला मिल रहा है. मंगलवार को उसके लिए 3 रेक कोयला रेलवे से पहुंचा है. जबकि झज्जर प्लांट को हर रोज़ 4-4 रेक कोयला मिल रहा है जबकि उसे 3.5 रेक की ज़रूरत होती है. मंगलवार को उसे 5 रेक कोयला मिला है.


ये भी पढ़ें: रेलवे का दावा, पावर प्लांट तक नहीं रोकी जा रही कोयले की सप्लाई


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/be3_gd1VJJM/story01.htm

No comments:

Post a Comment