READ MORE
पश्चिम बंगाल में एक महिला को कथित तौर पर उसके सांवले रंग के चलते जलाकर मार डालने का मामला सामने आया है. यह घटना पश्चिमी मिदनापुर जिले की है और महिला के पति व ससुराल के बाकी लोगों पर आरोप है. जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम शरबानी मैती है और खड़गपुर के चकमोकरामपुर में रहती थी. बुरी तरह जल जाने की वजह से सोमवार रात को उसकी मौत हो गई. उसके पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति सौरभ और सास सुमित्रा को गिरफ्तार कर लिया.खड़गपुर के एएसपी वाई रघुवंशी ने ने बताया, ‘महिला के परिवार का आरोप है कि सांवले रंग की वजह से उसे जला दिया गया. जांच जारी है और हम पता लगा रहे हैं कि क्या उसे उसके रंग की वजह से जलाया गया.’ इस साल मार्च में शरबानी ने बच्ची को जन्म दिया था और पुलिस पता लगा रही है कि कहीं इस वजह से तो हत्या नहीं हुई. घटना के बाद से इलाके के लोग सकते में हैं.
पड़ोसियों ने महिला के ससुरालवालों को कड़ी सजा देने की मांग की है. उन्होंने आरोपियों के घर के बाहर नारेबाजी भी की. मृतका के पिता नेताई ने आरोप लगाया कि आरोपी सांवले रंग को लेकर उनकी बेटी को टॉर्चर करता था. उन्होंने बताया, ‘दोनों की अरेंज मैरिज हुई थी. लेकिन कुछ महीनों बाद ससुराल वालों ने छोटी-मोटी बातों पर उसे पीटना शुरू कर दिया. त्वचा के रंग को लेकर परेशान करते हुए उन्होंने बदले में दहेज भी मांगा.’
उन्होंने आगे बताया, ‘सोमवार को दोपहर में हमें पड़ोसियों से उसकी मौत की खबर मिली. हम अस्पताल को दौड़े. उस पर केरोसीन उड़ेला गया था. हम उसके पति और ससुराल वालों को कड़ी सजा देने की मांग करते हैं. उन्होंने बेरहमी से मेरी बेटी को मार दिया.’ये भी पढ़ें
अपराधियों ने पहले छात्रा का गला रेता फिर शरीर के कई हिस्सों में चाकू से गोदकर मार डाला
गुरुग्राम में मॉल के बाहर से युवती के किडनैप के बाद गेस्ट हाउस में गैंगरेप
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/tVv8z_RHKIA/story01.htm
No comments:
Post a Comment