Wednesday, 2 May 2018

ट्रेन में टॉयलेट के पानी से चाय/कॉफी बना रहा था वेंडर, हुआ 1 लाख का जुर्माना


READ MORE

दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) ने बुधवार को हैदराबाद में कहा कि ट्रेन के शौचालय के पानी का इस्तेमाल कर चाय बनाने से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद रेलवे ने एक वेंडिंग कांट्रैक्टर पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया.सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से वायरल हो रहे वीडियो में एक वेंडर को चाय / कॉफी के डिब्बे के साथ ट्रेन के शौचालय से बाहर निकलते देखा जा रहा है जिससे पता चलता है कि डिब्बों में शौचालय के भीतर से पानी मिलाया जा रहा था.


वीडियो के सामने आने और वायरल होने के कुछ दिन बाद जारी की गयी विज्ञप्ति में कहा गया कि घटना पिछले साल दिसंबर में यहां के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर चेन्नई सेंट्रल – हैदराबाद चारमीनार एक्सप्रेस में हुई.


एससीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एम उमाशंकर कुमार ने विज्ञप्ति में कहा कि जांच के बाद सिकंदराबाद एवं काजीपेट के बीच के खंड पर काम करने वाले ट्रेन साइड वेंडिंग कांट्रैक्टर पी शिवप्रसाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गयी. जिस वेंडर को वीडियो में देखा गया है वो शिवप्रसाद के अंतर्गत कार्यरत था. उन्होंने बताया कि शिवप्रसाद पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.ये भी पढ़ेंः
एक फोन कॉल की वजह से इटारसी रेलवे स्टेशन पर मच गया हड़कंप
आखिर कितना बड़ा लक्ष्य है रेलवे फाटक बनाना!


No comments:

Post a Comment