READ MORE
बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू जल्द अजय देवगन के साथ एक फिल्म में नजर आने वाली हैं. लव रंजन की इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के जरिए तब्बू अपने एक और पुराने कोस्टार के साथ काम करने वाली हैं. यह कोई और नहीं बल्कि में जिम्मी शेरगिल हैं. जिम्मी और तब्बू साल 1996 में आई फिल्म ‘माचिस’ में साथ नजर आए थे. माचिस के बाद ये जोड़ी साल 2005 में आई ‘सिलसिले’ में साथ नजर आए थे. अब करीब 22 साल बाद तब्बू और जिम्मी साथ काम करने वाले हैं.इतने लंबे समय बाद साथ काम करने को लेकर सभी काफी खुश हैं. अजय देवगन के साथ तो वैसे भी तब्बू की अच्छी दोस्ती रही है. पर्दे पर भी उनकी जोड़ी को पसंद किया जाता था. ऐसे में दोबारा इन्हें पर्दे पर साथ देखना मजेदार एक्सपीरियंस होगा. जिम्मी शेरगिल की बात करें तो उनका अलग ही एक रुतबा हो गया है. फिल्म में अपनी मौजूदगी दर्ज कराना और अपने रोल में छा जाना वह बखूबी जानते हैं. ‘तनु वेड्स मनु’ के बाद से उनके फैन्स की एक नई लीग तैयार हो चुकी है. उनकी फिल्मों की बात करें तो आखिरी बार वह ‘वीरे की वेडिंग’ में नजर आए थे. फिलहाल उनके हिस्से में ‘फेमस’, ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर 3’, ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’, ‘गन पे डन’ और ‘टॉम डिक एंड हैरी 2’ हैं.
वहीं अजय देवगन ‘टोटल धमाल’ और दूसरे दो प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे. गोलमाल अगेन में अजय देवगन के साथ नजर आई तब्बू ‘मोहनलाल’, ‘शूट दि पियानो प्लेयर’, ‘संजू’ और अजय देवगन के साथ एक फिल्म में काम करने वाली हैं. अजय के इस प्रोजेक्ट का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है.
यह भी पढ़ें:हूबहू बप्पी दा जैसा है उनका पोता, देखिए कैसे मस्ती में गा रहा है अंग्रेजी गाना
No comments:
Post a Comment