READ MORE
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी द्वारा जेडीएस प्रमुख देवेगौड़ा की तारीफ किए जाने के बाद अचानक उन्होंने यू-टर्न ले लिया है. गुरुवार को मोदी ने कहा कि अपना वोट जेडीएस के ऊपर खराब न करें. गुरुवार को बैंगलुरू के बाहरी इलाके में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जेडीए तीसरे नंबर की पार्टी है लोग उसे वोट न दें.उन्होंने आगे कहा कि जेडीएस ने अलग-अगल राज्यों में सांप्रदायिक शक्तियों से हाथ मिला लिया है जो लोग नक्सलियों का समर्थन करते हैं. जेडीएस ने आने वाले चुनावों के लिए बसपा से हाथ मिला लिया है.
सिर्फ दो दिन पहले पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस प्रमुख एचडी देवगौड़ा की जमकर तारीफ की थी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर उनका अपमान करने का आरोप लगाया था.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि देवगौड़ा सबसे सम्मानित और सबसे बड़े नेताओं में से एक हैं और वह उनका काफी सम्मान करते हैं. लेकिन देवगौड़ा पर राहुल गांधी के बयान से लगता है कि वो अहंकारी हो गए हैं.प्रधानमंत्री ने कहा. ”मैंने 15-20 दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष को एक रैली में सुना था… जिस तरह से उन्होंने देवगौड़ा जी की बात की उससे लगा कि उनमें अंहकार आ गया है. क्या यही आपका संस्कार है? ”
मोदी ने आगे कहा, “आपका जीवन (कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में) अभी शुरू हुआ है. देवगौड़ा देश के सबसे बड़े नेताओं में से एक हैं. आप उनका अपमान कर रहे हैं.”
इसको देखते हुए राजनीतिक विश्लेषकों ने अनुमान लगाना शुरू दिया था कि जेडीएस बीजेपी के बी टीम की तरह काम कर रही है. लेकिन आज के मोदी के बयान ने फिर से सबको संदेह में डाल दिया है.
Article source: http://ibnlive.in.com/news/rare-surgery-in-delhi-reconstructs-half-of-babys-heart/298025-17.html
No comments:
Post a Comment